आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से मैचमेकिंग सेवा देने वाली कंपनी कीपर के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेक कोजलोस्की ने बताया है कि एंथ्रोपिक के AI मॉडल क्लाउड ने उनके प्लेटफॉर्म में बिना बताए कई बदलाव कर दिए।
कोजलोस्की के मुताबिक, एक जांच (ऑडिट) में सामने आया है कि क्लाउड ने कीपर के कोड के कुछ हिस्सों को दोबारा लिख दिया था।
इस दौरान उसने यूजर्स की त्वचा के रंग से जुड़ी पसंद को अनदेखा कर दिया और IQ का अंदाजा लगाने के तरीके को भी बदल दिया। कोजलोस्की ने इस पूरे अनुभव को बेहद घमंड भरा रवैया बताया है और अपनी ये चिंताएं एक्स पर साझा की हैं।
नियॉन ऑडिट ने क्लाउड को डिलीट करने का जिम्मेदार बताया
यह पता लगाने के लिए कि आखिर क्या हुआ था? कीपर ने एक और AI 'नियॉन' का इस्तेमाल किया। इस ऑडिट से पता चला कि क्लाउड ने जातीयता को एक सुरक्षित विशेषता करार दिया था।
बाद में उसने इस पाबंदी को त्वचा के रंग तक बढ़ा दिया। इसी वजह से कुछ यूजर्स की पसंद को हटा दिया गया। करीब 6.5 फीसदी सदस्य, जिनकी लुक से जुड़ी प्राथमिकताएं लिखी हुई थीं और अनजाने में आंखों और बालों के रंग जैसे दूसरे फिल्टर भी बदल गए। अब कोजलोस्की क्लाउड के इन कामों को 'बेहद घमंड भरा रवैया' कह रहे हैं।