NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / जेफ बेजोस के अंतरिक्ष यान से गायिका केटी पैरी इस साल जाएंगी अंतरिक्ष
    अगली खबर
    जेफ बेजोस के अंतरिक्ष यान से गायिका केटी पैरी इस साल जाएंगी अंतरिक्ष
    गायिका केटी पैरी इस साल जाएंगी अंतरिक्ष

    जेफ बेजोस के अंतरिक्ष यान से गायिका केटी पैरी इस साल जाएंगी अंतरिक्ष

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Feb 28, 2025
    09:23 am

    क्या है खबर?

    मशहूर गायिका केटी पैरी इस साल जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजन के न्यू शेपर्ड यान से अंतरिक्ष यात्रा करेंगी।

    यह मिशन खास होगा, क्योंकि इसमें सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी। 1963 में वैलेंटिना टेरेश्कोवा के मिशन के बाद यह पहली बार हो रहा है।

    पैरी ने कहा कि यह यात्रा उनकी बेटी और दूसरों को प्रेरित करने का मौका है। यह खास मिशन अंतरिक्ष क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा देगा।

    यात्री

    इस मिशन में कौन-कौन है शामिल?

    पैरी के साथ इस मिशन में 2 और जानी-मानी महिलाएं होंगी, जिनमें न्यूज चैनल CBS की एंकर गेल किंग और नासा की पूर्व वैज्ञानिक आइशा बोवे शामिल हैं।

    इस मिशन का नेतृत्व बेजोस की मंगेतर और पत्रकार लॉरेन सांचेज करेंगी। उन्होंने इस टीम को बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

    मिशन को इस साल मार्च-जून महीने के बीच लॉन्च किया जा सकता है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रा में महिलाओं को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।

    सफर

    न्यू शेपर्ड रॉकेट से होगा रोमांचक सफर

    ब्लू ओरिजन का न्यू शेपर्ड रॉकेट यात्रियों को अंतरिक्ष की सीमा तक ले जाएगा। वहां वे कुछ मिनटों तक भारहीनता का अनुभव करेंगे और पृथ्वी का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे।

    यह ब्लू ओरिजन की 11वीं मानव उड़ान होगी। इससे पहले विलियम शैटनर और माइकल स्ट्रैहान जैसे सेलिब्रिटी भी अंतरिक्ष यात्रा कर चुके हैं।

    पैरी यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत भी हैं और वह इस यात्रा को एक यादगार और ऐतिहासिक पल मानती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केटी पैरी
    जेफ बेजोस
    अंतरिक्ष
    ब्लू ओरिजन

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार
    हीरो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 लाख के पार, जानिए आंकड़े  हीरो मोटोकॉर्प
    भारत में कोरोना के मामले 4,000 के पास पहुंचे, 32 की मौत कोरोना वायरस
    कमल हासन ने मणिरत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, अनदेखी तस्वीर साझा कर लिखा खास नोट जन्मदिन विशेष

    केटी पैरी

    इन हॉलीवुड हस्तियों ने अपने शरीर पर बनवाए हैं संस्कृत में टैटू हॉलीवुड समाचार

    जेफ बेजोस

    इसी साल अमेजन के CEO पद से इस्तीफा दे देंगे जेफ बेजोस अमेजन
    कौन हैं जेफ बेजोस के बाद अमेजन के अगले CEO बनने वाले एंडी जेस्सी? अमेजन
    इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता तैयार कर रहा इसरो, स्पेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा ISRO
    आप भी करना चाहते हैं अंतरिक्ष की सैर? स्पेस फ्लाइट का टिकट दे रही है कंपनी ब्लू ओरिजन

    अंतरिक्ष

    ISRO के 100वें मिशन में तकनीकी दिक्कत, कक्षा में पहुंचाने में आ रही समस्या ISRO
    2032 में पृथ्वी से टकरा सकता है विशाल एस्ट्रोयड, कितना है इससे खतरा? एस्ट्रोयड
    ISRO अंतरिक्ष में फंसे NVS-02 सैटेलाइट को लेकर क्या बना रहा योजना?  ISRO
    क्या है LUPEX मिशन, जिसे ISRO और JAXA मिलकर करेगी लॉन्च? ISRO

    ब्लू ओरिजन

    ESCAPADE मिशन क्या है, जिसे नासा मंगल ग्रह के लिए करेगी लॉन्च? नासा
    ब्लू ओरिजन ने 21 साल की लड़की को अंतरिक्ष में भेजा, बनाया रिकॉर्ड जेफ बेजोस
    नासा चाहती है स्पेस-X और ब्लू ओरिजन चंद्रमा पर पहुंचाएं सामान नासा
    ब्लू ओरिजन न्यू ग्लेन रॉकेट अब कल होगा लॉन्च, जानिए आगे खिसकने का कारण  स्पेस-X
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025