जॉन टर्नस 9 सितंबर को आ सकते हैं ऐपल के CEO के तौर पर सामने
ऐपल ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने जॉन टर्नस को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बना दिया है, वहीं मौजूदा CEO टिम कुक अब कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।
टर्नस 2001 से इस कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीम का नेतृत्व किया है। उनकी अगुवाई में आईपैड, एयरपॉड्स, आईफोन, मैक और ऐपल वॉच जैसे कई पसंदीदा उत्पाद तैयार हुए हैं।
टर्नस का सस्टेनेबिलिटी पर रहेगा जोर
एक उम्मीद है कि जॉन टर्नस 9 सितंबर को होने वाले ऐपल इवेंट में पहली बार CEO के तौर पर सबके सामने आएंगे। टर्नस को खासकर सस्टेनेबिलिटी (पर्यावरण अनुकूलता) को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
उन्होंने डिवाइस में रीसाइकल्ड एल्यूमीनियम और एपल वॉच अल्ट्रा में 3D-प्रिंटेड टाइटेनियम जैसी चीजों का इस्तेमाल शुरू करवाया। इसका सीधा मतलब है कि उनके बनाए उत्पाद लंबे समय तक चलेंगे और इनसे कचरा भी कम होगा।