जियो दिसंबर तक ला रही किफायती AI ग्लासेज जियोफ्रेम्स
टेक्नोलॉजी
जियो 2026 के आखिर तक अपने किफायती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट ग्लासेज 'जियोफ्रेम्स' लॉन्च करने की तैयारी में है। यह ग्लास मेटा के रे-बैन AI चश्मों जैसे महंगे विकल्पों से अलग होगा, क्योंकि इसे बहुत किफायती बनाया जाएगा।
कंपनी चाहती है कि शानदार टेक्नोलॉजी केवल कुछ खास लोगों तक ही सीमित न रहे, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सकें।
भाषा की समस्या होगी दूर
जियोफ्रेम्स में गूगल जेमिनी AI होगा, जिसकी मदद से आप बिना हाथ लगाए सवाल पूछ पाएंगे। साथ ही इसमें रियल-टाइम अनुवाद, टेक्स्ट का सारांश बनाना और फिटनेस ट्रैक करने जैसे कई और फीचर्स भी होंगे।
इन चश्मों में 'हे जियो' बोलकर वॉयस कमांड दिए जा सकेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि शुरुआत से ही ये चश्मे 12 प्रमुख भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेंगे, जिससे बात करने या कहीं घूमने जाने पर भाषा की कोई दिक्कत नहीं आएगी।