जियो ने 84 दिन का प्लान किया पेश, रोजाना मिलेगा 2GB डाटा और बहुत कुछ
रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। 859 रुपये वाला यह प्लान पूरे 84 दिनों के लिए वैध है।
इसमें आपको हर दिन 2GB 4G डाटा मिलेगा, जो कुल 168GB डाटा होता है। साथ ही, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है।
रोजाना की डाटा लिमिट 2GB इस्तेमाल पूरा हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।
इस प्लान में मिलेगा गूगल जेमिनी प्रो
इस प्लान में केवल डाटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ शामिल है। इसमें आपको 3 महीने का जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ जियो टीवी की सभी सर्विसेज का एक्सेस भी मिलेगा।
इस प्लान में गूगल जेमिनी प्रो का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन है, जिसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है। जियो का कहना है कि इन सभी सुविधाओं की कुल कीमत 35,100 रुपये है।
यह प्लान पूरे देश के सभी जियो प्रीपेड यूजर्स के लिए मान्य है। हालांकि, अगर आप अनलिमिटेड 5G स्पीड का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके फोन में स्टैंडअलोन (SA) 5G सपोर्ट होना जरूरी है।