जेफ्री हिंटन ने AI की दौड़ में गूगल को बताया सबसे आगे
टेक्नोलॉजी
गूगल में काम कर चुके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के 'गॉडफादर' कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन का मानना है कि AI की दौड़ में गूगल ही बाजी मारेगी। उन्होंने खुलकर कहा, "अगर, मुझे किसी एक कंपनी पर दांव लगाना हो तो शायद मैं गूगल पर ही लगाऊंगा।"
साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कंपनी में कई सालों तक काम करने की वजह से उनका झुकाव थोड़ा उसकी तरफ हो सकता है।
OpenAI और एंथ्रोपिक को बताया मजबूत दावेदार
हिंटन ने AI की इस दौड़ में OpenAI और एंथ्रोपिक को भी मजबूत दावेदार बताया है। हालांकि, उन्हें यह नहीं लगता कि माइक्रोसॉफ्ट या मेटा इसमें बाजी मार पाएंगे।
वे मानते हैं कि असल बात बेहतरीन प्रतिभाओं को अपनी ओर खींचना और उन्हें वो सब सुविधाएं देना है, जिनकी उन्हें जरूरत है। 2023 में गूगल छोड़ने के बाद हिंटन को न्यूरल नेटवर्क पर उनके शानदार काम के लिए सम्मानित भी किया गया था।