जापान ने रीयूजेबल रॉकेट का किया सफल परीक्षण, स्पेस-X को दी चुनौती
जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने 11 जुलाई को अपने पहले रीयूजेबल रॉकेट प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
रॉकेट करीब 10-मीटर की ऊंचाई तक पहुंचा और लगभग 40 सेकेंड तक हवा में रहने के बाद सुरक्षित तरीके से जमीन पर उतर गया।
यह जापान के लिए एक बहुत बड़ा कदम है क्योंकि अब वह स्पेस-X और चीन जैसे बड़े देशों के साथ सस्ते अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में मुकाबला करने की तैयारी कर रहा है।
अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ रही देश की रफ्तार
रीयूजेबल रॉकेट का मतलब है कि लॉन्च सस्ते और ज्यादा होंगे और जापान की रफ्तार साफ तौर पर बढ़ रही है। 2025 में होंडा के रॉकेट की सफलता और जून में H3 लॉन्च जैसी हालिया कामयाबियां बताती हैं कि जापान शीर्ष देशों की कतार में शामिल होने के लिए पूरी तरह से गंभीर है।
इस लॉन्च की अगुवाई JAXA के ताकाशी इतो ने की थी, जिन्होंने बताया कि टीम को इस टेस्ट से बहुत उपयोगी डाटा मिला है। इससे टीम को काफी राहत मिली है और वे आगे की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं।