Page Loader
जापान ने लॉन्च किया अपना पहला चंद्र मिशन, अप्रैल 2023 तक चंद्रमा पर उतरेगा लैंडर
जापान ने अपना चंद्र मिशन लॉन्च किया (तस्वीर : नासा)

जापान ने लॉन्च किया अपना पहला चंद्र मिशन, अप्रैल 2023 तक चंद्रमा पर उतरेगा लैंडर

Dec 12, 2022
06:44 pm

क्या है खबर?

जापान ने आईस्पेस (ispace) के नेतृत्व में अपने पहले चंद्र मिशन, हाकुटो-आर मिशन-1 (HAKUTO-R Mission-1) को लॉन्च कर दिया है। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से इसने 11 दिसंबर को स्पेस-X के फाल्कन 9 रॉकेट से उड़ान भरी। इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का रोवर और नासा की लूनर फ्लैशलाइट को भी लॉन्च किया गया। संभावना है कि जापानी लैंडर अप्रैल 2023 तक चंद्रमा पर उतरेगा। बता दें, आईस्पेस एक टोक्यो स्थित स्टार्टअप है।

जानकारी

2024 में दूसरा मिशन लॉन्च करने की योजना

जापान के आईस्‍पेस लैंडर का मकसद चांद के उत्तर-पूर्व में एटलस कार्टर की जांच करना है। वहीं आईस्पेस 2024 में मिशन-2 को लॉन्च करने की योजना बना रहा है और उसके अगले साल मिशन-3 लॉन्च करने की योजना है। आईस्पेस के CEO ताकेशी हाकामादा ने कहा, "हमारा पहला मिशन चंद्रमा की क्षमता को उजागर करने और इसे एक मजबूत और जीवंत आर्थिक प्रणाली में बदलने के लिए आधार तैयार करेगा।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए लॉन्च का वीडियो