अमेरिकी पाबंदी के जवाब में जापान-चीन ने उतारे शक्तिशाली AI मॉडल
जापान और चीन ने एंथ्रोपिक के मिथोस 5 और फेबल 5 जैसे शक्तिशाली मॉडल्स को टक्कर देने वाले अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स लॉन्च किए हैं।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अमेरिका ने क्लाउड निर्माता की तकनीक के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। इन नए टूल्स को लाने के पीछे 2 मुख्य मकसद हैं। इनमें से एक तो साइबर सुरक्षा को मजबूत करना और दूसरा अमेरिकी तकनीक पर अपनी निर्भरता को कम करना है।
साइबर सुरक्षा पर अपना नियंत्रण रखने का लक्ष्य
टोक्यो की सकना AI ने अपना नया मॉडल फुगु पेश किया है। यह अलग-अलग AI सिस्टम्स को आपस में मिलकर काम करने की सुविधा देता है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डेविड हा ने कहा कि महत्वपूर्ण तकनीक के लिए किसी एक ही प्रोवाइडर पर बहुत ज्यादा निर्भर होना खतरनाक हो सकता है।
इसी बीच, बीजिंग में 360 ने 2 नए टूल्स लॉन्च किए है। इनमें से तुलोंगफेंग सॉफ्टवेयर की कमियां ढूंढने का काम करेगा और यितियानझेन रियल-टाइम साइबर सुरक्षा देगा। कंपनी के संस्थापक झोउ होंग्यी ने इन्हें नेशनल स्ट्रेटेजिक एसेट बताया, जिससे साफ है कि दोनों देश अपनी डिजिटल सुरक्षा पर ज्यादा नियंत्रण चाहते हैं।