ChatGPT को पछाड़कर रियो ने लॉन्च किया अपना AI
रियो डी जनेरियो की सरकार ने अपना खुद का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल लॉन्च किया है, जिसका नाम है रियो 3.5 ओपन 397B है।
यह मॉडल अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण खूब सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि परफॉर्मेंस टेस्ट में इसने पुराने ChatGPT और क्लाउड जैसे मॉडल्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
शहर की तकनीकी टीम आईप्लानरियो ने इस मॉडल को तैयार किया है और MIT लाइसेंस के साथ इसे हगिंग फेस पर मुफ्त में उपलब्ध कराया है, ताकि कोई भी इसका इस्तेमाल कर सके।
शहरों की ओपन-सोर्स आत्मनिर्भरता दिखाई
रियो 3.5 की शुरुआत तो अलीबाबा के क्यूवेन फ्रेमवर्क से हुई थी, लेकिन आईप्लानरियो ने इसमें कई खास बदलाव किए और एक नया रीजनिंग सिस्टम जोड़कर इसे कहीं ज्यादा दमदार बनाया।
यह मॉडल ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी कंपनियां एडवांस्ड AI तक अपनी पहुंच सीमित कर रही हैं। ऐसे में, रियो का यह कदम दिखाता है कि शहर ओपन-सोर्स टूल्स का इस्तेमाल करके कैसे अपनी शक्तिशाली टेक विकसित कर सकते हैं और बड़ी वैश्विक कंपनियों पर निर्भरता से बच सकते हैं।