Loading...
आईफोन डुओ की भारी मांग, ब्लिंकिट पर 5 मिनट में खाली हुआ स्टॉक
महंगा होने के बावजूद आईफोन डुओ की भारी मांग

आईफोन डुओ की भारी मांग, ब्लिंकिट पर 5 मिनट में खाली हुआ स्टॉक

Oct 23, 2026
01:29 pm

क्या है खबर?

ऐपल के आईफोन डुओ की बिक्री आज से शुरू हो गई है, जिसकी बाजार में काफी ज्यादा मांग देखने को मिल रही है। यह फोन क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। शुक्रवार सुबह बिक्री शुरू होने के महज 5 मिनट के भीतर ही दिल्ली-NCR में इसका पूरा स्टॉक बिक गया। ब्लिंकिट संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने एक्स पोस्ट बताया कि फोन की बिक्री सुबह 8:15 बजे शुरू हुई थी और 5 मिनट में खत्म हो गई।

उपलब्धता

फिलहाल दिल्ली-NCR में ही उपलब्ध है फोन

ब्लिंकिट पर आईफोन डुओ की बिक्री अभी दिल्ली-NCR तक सीमित है।

कंपनी ने शुरुआती खेप में कितने फोन उपलब्ध कराए थे, इसका खुलासा नहीं किया है। दूसरे शहरों में इसकी बिक्री कब शुरू होगी, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ब्लिंकिट पहले से कई शहरों में ऐपल के प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करता है। कंपनी का कहना है कि आने वाले हफ्तों में ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए फोन की नई खेप उपलब्ध कराई जाएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT

प्रोडक्ट्स

ब्लिंकिट पर ऐपल के कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध

ब्लिंकिट और ऐपल की साझेदारी के तहत प्लेटफॉर्म पर कंपनी के और भी कई प्रोडक्ट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

ढींडसा ने 18 सितंबर को बताया था कि आईफोन 18 प्रो 4 रंगों में उपलब्ध है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर आईफोन 18 प्रो मैक्स, ऐपल वॉच सीरीज 12 और एयरपॉड्स 5 भी मिलते हैं।

इन प्रोडक्ट्स की डिलीवरी दिल्ली-NCR के अलावा मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी की जाती है।

ADVERTISEMENT

फीचर्स

आईफोन डुओ की कीमत और फीचर्स

भारत में आईफोन डुओ के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 2,99 लाख रुपये है। फोन 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में भी आता है।

इसमें 7.6 इंच की अंदरूनी और 5.4 इंच की बाहरी स्क्रीन दी गई है। फोन में A20 प्रो प्रोसेसर और 48MP के रियर कैमरे हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है।

यह फोन स्टार व्हाइट और नाइट स्काई रंगों में उपलब्ध है।

ADVERTISEMENT