भारत में आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री शुरू, स्टोर्स पर ग्राहकों की लंबी कतार
क्या है खबर?
ऐपल के आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के ऐपल स्टोर्स पर सुबह 6 बजे से ही ग्राहकों की लंबी कतार देखने को मिली। इन सभी स्टोर्स पर ग्राहकों के लिए सुबह 8 बजे गेट खोले गए, जहां काफी उत्साह नजर आया। खरीदारी करने वालों के साथ-साथ कई लोग सिर्फ नए आईफोन मॉडल को पहली बार देखने के लिए भी उत्सुक दिखे।
इंतजार
नए आईफोन खरीदने के लिए घंटों इंतजार
आईफोन 18 प्रो सीरीज खरीदने के लिए कई ग्राहक स्टोर्स के बाहर घंटों पहले पहुंच गए थे।
कुछ लोग आधी रात से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। एक ग्राहक ने बताया कि वह साकेत से नोएडा आया है और आईफोन 17 प्रो मैक्स सेआईफोन 18 प्रो मैक्स में अपग्रेड करेगा।
उसने पहले ही फोन की बुकिंग कर ली थी। वहीं, एक अन्य ग्राहक बरगंडी रंग का आईफोन लेने के लिए रात से लाइन में खड़ा था।
कीमत
आईफोन 18 प्रो की कीमत 1.64 लाख रुपये से शुरू
भारत में आईफोन 18 प्रो की कीमत 1.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। इसके 512GB मॉडल की कीमत 1.89 लाख रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 2.39 लाख रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3.14 लाख रुपये है।
वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स के 256GB मॉडल की कीमत 1.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके 512GB मॉडल की कीमत 2.04 लाख रुपये रखी गई है।
रंग
चार रंगों में उपलब्ध होंगे नए प्रो मॉडल
आईफोन 18 प्रो मैक्स के 1TB मॉडल की कीमत 2.54 लाख रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3.29 लाख रुपये है।
दोनों नए प्रो मॉडल चार रंगों में उपलब्ध होंगे। इनमें बरगंडी रेड, ग्लेशियर, सिल्वर और ब्लैक शामिल हैं। ऐपल स्टोर्स पर बिक्री शुरू होने के बाद ग्राहक अपनी पसंद के मॉडल और रंग की खरीदारी कर रहे हैं।
कई ग्राहक नए आईफोन के डिजाइन और फीचर्स को पहली बार करीब से देखने के लिए भी स्टोर्स पहुंचे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिये वीडियो
#WATCH | Mumbai: Massive crowds gather outside the Apple Store in Mumbai as eager customers queue up ahead of the official sales launch of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max in India. pic.twitter.com/vOGotGmyFE
— ANI (@ANI) September 18, 2026