LOADING...
इंटेल ने मस्क के टेराफैब AI चिप प्रोजेक्ट में शामिल होने का किया ऐलान

इंटेल ने मस्क के टेराफैब AI चिप प्रोजेक्ट में शामिल होने का किया ऐलान

Apr 08, 2026
09:41 am

क्या है खबर?

चिप निर्माता दिग्गज कंपनी इंटेल ने मंगलवार को एलन मस्क के टेराफैब AI चिप प्रोजेक्ट में शामिल होने का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट में मस्क की कार कंपनी टेस्ला और अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X भी साझेदार हैं। इसका मकसद ऐसे प्रोसेसर बनाना है, जो रोबोटिक्स और डाटा सेंटर की जरूरतों को पूरा कर सकें। इस खबर के बाद इंटेल के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए और निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिखा।

बढ़ावा

टेराफैब प्रोजेक्ट से AI और रोबोटिक्स को मिलेगा बढ़ावा

मस्क का टेराफैब प्रोजेक्ट हर साल 1 टेरावॉट कंप्यूटिंग क्षमता तैयार करने का लक्ष्य रखता है। यह क्षमता भविष्य के AI और रोबोटिक्स सिस्टम को मजबूत बनाएगी। योजना के तहत टेक्सास के ऑस्टिन में दो बड़ी चिप फैक्ट्रियां बनाई जाएंगी। इनमें से एक इलेक्ट्रिक कार और ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए होगी, जबकि दूसरी स्पेस में इस्तेमाल होने वाले AI डाटा सेंटर के लिए डिजाइन की जाएगी इंटेल के साथ आने से प्रोजेक्ट की सभी कंपनियों को बड़ा लाभ होगा।

मौका

इंटेल के लिए अहम मौका, निवेशकों का भरोसा बढ़ा

यह साझेदारी इंटेल के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि कंपनी AI रेस में पीछे रह गई थी। अब इस प्रोजेक्ट से उसके टर्नअराउंड प्लान को मजबूती मिल सकती है। कंपनी के सीईओ लिप-बू टैन ने कहा कि यह साझेदारी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के भविष्य को बदल सकती है। इससे इंटेल को बड़े ग्राहकों के साथ काम करने का मौका मिलेगा और बाजार में उसकी स्थिति मजबूत होगी।

Advertisement

चुनौतियां

चुनौतियां भी बरकरार, लेकिन उम्मीदें बढ़ीं

इंटेल को अभी भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उसकी फाउंड्री यूनिट को 2025 में 10.32 अरब डॉलर (लगभग 950 अरब रूपये) का ऑपरेटिंग घाटा हुआ, जबकि राजस्व में सिर्फ 3 प्रतिशत की बढ़त हुई। कंपनी अब अपनी नई 18A तकनीक पर फोकस कर रही है, जिसे बाहरी ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी इंटेल के भविष्य के लिए एक बड़ा और जरूरी कदम साबित हो सकती है।

Advertisement