LOADING...
इंस्टाग्राम प्लस सब्सक्रिप्शन हुआ लॉन्च, सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे कई नए फीचर
इंस्टाग्राम प्लस सब्सक्रिप्शन हुआ लॉन्च

इंस्टाग्राम प्लस सब्सक्रिप्शन हुआ लॉन्च, सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे कई नए फीचर

Jun 05, 2026
10:17 am

क्या है खबर?

मेटा ने अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के लिए नया 'इंस्टाग्राम प्लस' सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस फीचर का वैश्विक रोलआउट शुरू कर दिया है। इस नए प्लान का उद्देश्य यूज़र्स को अतिरिक्त सुविधाएं और बेहतर अनुभव देना है। मेटा पहले ही अपनी विभिन्न सोशल मीडिया सेवाओं के लिए पेड सब्सक्रिप्शन लाने की योजना पर काम कर रहा था। अब इंस्टाग्राम प्लस के जरिए यूजर्स को कई खास फीचर्स मिलने वाले हैं।

फीचर

स्टोरी से जुड़े मिलेंगे कई नए फीचर

इंस्टाग्राम प्लस लेने वाले यूज़र्स को स्टोरी से जुड़े कई नए विकल्प मिलेंगे। स्टोरी स्पॉटलाइट फीचर के जरिए दोस्तों के लिए उनकी प्रोफाइल को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं स्टोरी एक्सटेंड फीचर स्टोरी को 24 घंटे की जगह 48 घंटे तक दिखाएगा। यूजर्स अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट भी बना सकेंगे और तय कर पाएंगे कि कौन सी स्टोरी कौन देख सकता है। इसके अलावा स्टोरी व्यू और रीप्ले से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी भी उपलब्ध होगी।

कस्टमाइज

प्रोफाइल और ऐप को कर सकेंगे कस्टमाइज

नए सब्सक्रिप्शन के साथ इंस्टाग्राम कई कस्टमाइजेशन सुविधाएं भी दे रहा है। यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार ऐप आइकन चुन सकेंगे और बायो के लिए अलग टेक्स्ट फॉन्ट का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा प्रोफाइल के शीर्ष पर छह अलग-अलग पोस्ट या आइटम पिन करने का विकल्प भी मिलेगा। दोस्तों की स्टोरी पर प्रतिक्रिया देते समय एनिमेटेड सुपर हार्ट भेजने जैसी सुविधाएं भी इस प्लान का हिस्सा होंगी, जिससे अनुभव अधिक व्यक्तिगत बन सकेगा।

Advertisement

फीचर

आने वाले समय में जुड़ेंगे और फीचर

मेटा ने कहा है कि इंस्टाग्राम प्लस में भविष्य में और भी कई नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। कंपनी फिलहाल इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से यूजर्स तक पहुंचा रही है। इंस्टाग्राम प्लस की कीमत 3.99 डॉलर (लगभग 400 रुपये) प्रतिमाह रखी गई है। मेटा का मानना है कि अतिरिक्त फीचर्स की वजह से यह प्लान उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं और अपने अकाउंट को बेहतर तरीके से नियंत्रित करना चाहते हैं।

Advertisement