LOADING...
भारत में इंस्टाग्राम प्लस प्लान की कीमत घोषित, जानिए सब्सक्राइबर्स को क्या-क्या मिलेगा
मेटा ने इंस्टाग्राम प्लस प्लान पेश किया है

भारत में इंस्टाग्राम प्लस प्लान की कीमत घोषित, जानिए सब्सक्राइबर्स को क्या-क्या मिलेगा

Jun 06, 2026
07:50 pm

क्या है खबर?

मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के नए सब्सक्रिप्शन प्लान की भारत के यूजर्स के लिए कीमत घोषित कर दी है। इंस्टाग्राम प्लस नाम का यह नया प्लान उन यूजर्स के लिए एक वैकल्पिक अपग्रेड है, जो अतिरिक्त कंट्रोल, बेहतर जानकारी और एक्सक्लूसिव फीचर्स चाहते हैं। भारत में इसकी कीमत 299 रुपये प्रति महिने है। यह 3 क्षेत्रों में फीचर्स प्रदान करता है, जिसमें प्रियजनों से जुड़ना, प्रीव्यू और इनसाइट्स देखना और इंस्टाग्राम को अपना बनाएं शामिल हैं।

फीचर 

इन सुविधाओं के साथ आएगा यह प्लान 

इंस्टाग्राम प्लस की कई सबसे बड़ी खूबियां स्टोरीज पर केंद्रित हैं। सब्सक्राइबर यह देख सकेंगे कि उनकी स्टोरीज को कितने लोगों ने दोबारा देखा। साथ ही 'क्लोज फ्रेंड्स' फीचर के अलावा असीमित स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे और व्यूअर लिस्ट में दिखे बिना ही स्टोरीज का प्रीव्यू भी देख सकेंगे। इस प्लान के तहत यूजर्स स्टोरीज को सामान्य 24 घंटे की सीमा से बढ़ाकर 48 घंटे तक रख सकते हैं और हर हफ्ते एक स्टोरी को हाइलाइट कर सकते हैं।

काॅस्मेटिक अपग्रेड 

एनिमेटेड 'सुपर हार्ट' रिएक्शन भी मिलेंगे

एक अन्य फीचर से यूजर अपनी स्टोरी देखने वालों की सूची में खोज कर देख सकते हैं कि कौन-कौन उनका कंटेंट देख रहा है। इंस्टाग्राम प्लस सीधे अपने प्रोफाइल और हाइलाइट्स पर पोस्ट कर सकते हैं और ये पोस्ट उनके फॉलोअर्स की फीड में दिखाई नहीं देंगे। स्टोरी से संबंधित टूल्स के अलावा मेटा अपने पेड सब्सक्राइबर्स के लिए कई कॉस्मेटिक अपग्रेड भी जोड़ रहा है। इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को एनिमेटेड 'सुपर हार्ट' रिएक्शन मिलेंगे।

Advertisement