Loading...
इंस्टाग्राम ने पेश की पब्लिश पोस्ट में म्यूजिक बदलने की सुविधा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
इंस्टाग्राम पर अब पुरानी पोस्ट में म्यूजिक बदलना आसान हो गया है

इंस्टाग्राम ने पेश की पब्लिश पोस्ट में म्यूजिक बदलने की सुविधा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Jul 22, 2026
04:56 pm

क्या है खबर?

इंस्टाग्राम ने क्रिएटर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे वे अपनी पब्लिश की गई फीड पोस्ट और कैरोसेल पोस्ट का म्यूजिक बदल सकते हैं। 'रिप्लेस ऑडियो' टूल की मदद से यूजर्स किसी मौजूदा पोस्ट के साउंडट्रैक को कभी भी बदल सकते हैं, बिना उसे डिलीट या दोबारा अपलोड किए। इस अपडेट के साथ, यूजर्स पोस्ट के ओरिजिनल ट्रैक को नए ट्रैक से बदल सकते हैं और इससे एंगेजमेंट पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

बदलाव 

दोबारा अपलोड नहीं करना पड़ेगा पोस्ट 

मेटा के मालिकाना हक वाले इस फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म का कहना है कि अब यूजर्स को ऐसा ट्रैक बदलने के लिए कंटेंट दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं है, जो अब सही नहीं लग रहा है।

यह नया 'रिप्लेस ऑडियो' फीचर इस सप्ताह से उपलब्ध हो जाएगा।

पहले किसी पोस्ट में ऑडियो ट्रैक जोड़ने के लिए यूजर्स को उसे डिलीट करके दोबारा अपलोड करना पड़ता था। इस अपडेट से क्रिएटर्स लेटेस्ट ट्रेंड्स के हिसाब से म्यूजिक बदल सकेंगे।

तरीका 

इस तरह कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल 

इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए पोस्ट के ऊपर-दाएं कोने में मौजूद 2-लाइन वाले मेनू पर टैप करें।

यूजर्स 'एडिट' चुन सकते हैं और फिर मौजूदा ट्रैक को बदलने के लिए 'रिप्लेस ऑडियो' विकल्प पर टैप कर सकते हैं।

'रिप्लेस ऑडियो' फीचर इंस्टाग्राम की ओर से प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स के लिए और ज्यादा फीचर लाने की बड़ी कोशिश का हिस्सा है।

जून में कैरोसेल पोस्ट में हर स्लाइड के लिए अलग-अलग कैप्शन जोड़ने की सुविधा शुरू की थी।

ADVERTISEMENT