व्हाट्सऐप पर दिखाया गया टिकट का स्क्रीनशॉट नहीं होगा मान्य
टेक्नोलॉजी
भारतीय रेलवे ने अब साफ कर दिया है कि अगर, आप व्हाट्सऐप पर अपने ट्रेन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाएंगे तो टिकट चेकर उसे मान्य नहीं मानेगा।
आपको IRCTC ऐप से डाउनलोड किया गया असली ई-टिकट या उसका प्रिंटआउट दिखाना होगा। इसके साथ ही, आपको अपनी ऐसी फोटो ID भी दिखानी होगी, जो आपने टिकट बुक करते समय इस्तेमाल की थी।
आधिकारिक टिकट साथ रखने की सलाह
यह कदम टिकट से होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाया गया है। दरअसल, स्क्रीनशॉट को आसानी से एडिट किया जा सकता है या दूसरों के साथ शेयर करके टिकट का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
इसी वजह से, यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए भारतीय रेलवे हमेशा अपना आधिकारिक या असली टिकट साथ रखने की सलाह देती है। साथ ही किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचने की सलाह दी है।