Page Loader
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंची सुनीता विलियम्स, डांस कर मनाया जश्न
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंची सुनीता विलियम्स (तस्वीर: नासा)

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंची सुनीता विलियम्स, डांस कर मनाया जश्न

Jun 07, 2024
10:32 am

क्या है खबर?

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर के साथ अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर गुरुवार (6 जून) को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से सुरक्षित रूप से जुड़ गया। अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने का जश्न मनाने के लिए उन्होंने डांस किया और ISS पर सवार 7 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को गले लगाया। बता दें, विलियम्स नए चालक दल वाले अंतरिक्ष यान का संचालन और परीक्षण करने वाली पहली महिला बन गई हैं।

प्रातिक्रिया

अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने को लेकर विलियम्स ने क्या कहा? 

विलियम्स और विल्मोर नासा के मिशन के तहत स्टारलाइनर उड़ाने वाले पहले क्रू मेंबर्स हैं। उन्होंने फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च होने के लगभग 26 घंटे बाद बोइंग स्पेसक्राफ्ट को ISS से सफलतापूर्वक डॉक किया। विलियम्स ने अपनी डांस पार्टी के बारे में बात करते हुए कहा, "चीजों को आगे बढ़ाने का यही तरीका है।" अपने क्रू मेंबर्स को "दूसरा परिवार" कहते हुए, उन्होंने इतने शानदार स्वागत के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें डांस का वीडियो