LOADING...
LPG संकट के बीच इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप डाउन, गैस बुकिंग ठप
इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप डाउन

LPG संकट के बीच इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप डाउन, गैस बुकिंग ठप

Mar 12, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

LPG संकट के बीच इंडियन ऑयल की ऑनलाइन LPG गैस बुकिंग सेवा आज (12 मार्च) कई जगहों पर ठप पड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की आधिकारिक LPG बुकिंग वेबसाइट काम नहीं कर रही है। इसके कारण कई ग्राहकों को गैस सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि वेबसाइट खुल नहीं रही या बार-बार एरर दिखा रही है। इस वजह से बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं।

ऐप

मोबाइल ऐप भी नहीं कर रहा काम

वेबसाइट के साथ-साथ इंडियन ऑयल का मोबाइल ऐप भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि ऐप खुलने में समस्या आ रही है या बुकिंग का विकल्प काम नहीं कर रहा है। इसके कारण ग्राहकों को सिलेंडर बुक करने में काफी दिक्कत हो रही है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने पेट्रोलियम मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को टैग किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement