LOADING...
भारत सरकार बना रही नई स्मार्टफोन सब्सिडी योजना, इन कंपनियों को मिलेगा बड़ा लाभ
स्मार्टफोन कंपनियों के लिए नई योजना की तैयारी

भारत सरकार बना रही नई स्मार्टफोन सब्सिडी योजना, इन कंपनियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Mar 12, 2026
04:26 pm

क्या है खबर?

भारत सरकार स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के लिए एक नई इंसेंटिव योजना तैयार कर रही है। इस योजना से ऐपल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों को फायदा मिल सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ऐसी नीति बना रही है जिसमें भारत में फोन बनाने और उन्हें विदेश भेजने वाली कंपनियों को इनाम दिया जाएगा। यह नई योजना मौजूदा PLI स्कीम की जगह ले सकती है, जो 31 मार्च को खत्म होने वाली है।

योजना

नई योजना में क्या होगा?

इस नई योजना में उन कंपनियों को ज्यादा फायदा मिलेगा जो भारत में बने स्मार्टफोन को ज्यादा देशों में भेजेंगी। इसके साथ ही, भारत सरकार चाहती है कि कंपनियां अपने फोन में ज्यादा से ज्यादा भारतीय पार्ट्स इस्तेमाल करें। यानी फोन के ज्यादा हिस्से अगर भारत में बनेंगे तो कंपनियों को ज्यादा इंसेंटिव मिल सकता है। इससे देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में मदद मिलेगी और भारत में ज्यादा काम के मौके भी बन सकते हैं।

लाभ

कंपनियों और बाजार को होगा फायदा

इस योजना से ऐपल, सैमसंग और दूसरी स्मार्टफोन कंपनियों को भारत में ज्यादा फोन बनाने का मौका मिलेगा। अभी भी कई आईफोन भारत में बनकर विदेश भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल आने वाले समय में अमेरिका के लिए ज्यादातर आईफोन भारत में बनाना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो भारत दुनिया में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने वाले कुछ सबसे बड़े देशों की सूची में शामिल हो सकता है।

Advertisement

जोर

भारत में पार्ट्स बनाने पर जोर

भारत सरकार चाहती है कि फोन के ज्यादा से ज्यादा पार्ट्स भारत में ही बनाए जाएं। जैसे कैमरा, डिस्प्ले और दूसरे छोटे हिस्से अगर देश में बनेंगे तो कंपनियों को ज्यादा फायदा मिल सकता है। इससे भारत सिर्फ फोन जोड़ने वाला देश नहीं रहेगा, बल्कि पूरी सप्लाई चेन में मजबूत भूमिका निभा सकेगा। हालांकि, अभी भी कई अहम पार्ट्स चीन, दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे देशों से आयात किए जाते हैं।

Advertisement