Loading...
यूट्यूब से वीडियो हटाए जाने के मामले में भारत सबसे आगे, जानिए इसके आंकड़े
यूट्यूब ने दुनियाभर में 1.1 करोड़ वीडियो हटाए है

यूट्यूब से वीडियो हटाए जाने के मामले में भारत सबसे आगे, जानिए इसके आंकड़े

Nov 26, 2026
12:57 pm

क्या है खबर?

यूट्यूब ने अप्रैल से जून के बीच भारत से अपलोड किए 34.4 लाख वीडियो हटा दिए, जो किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। यह आंकड़ा पिछली तिमाही के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा है। वीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी कम्युनिटी गाइडलाइंस के तहत दुनियाभर में कुल 1.1 करोड़ वीडियो हटाए, जिनमें से लगभग 31 फीसदी वीडियो भारत से थे। सूची में 12.4 लाख वीडियो के साथ अमेरिका दूसरे और 9.2 लाख के साथ इंडोनेशिया तीसरे स्थान पर रहा।

आंकड़े 

बच्चों की सुरक्षा से जुड़े थे सबसे ज्यादा वीडियो

वैश्विक स्तर पर हटाए गए वीडियो में से 68.2 फीसदी वीडियो बच्चों की सुरक्षा से जुड़े थे और हटाए गए 98.6 फीसदी वीडियो की पहचान सबसे पहले ऑटोमेटेड सिस्टम ने की थी।

यूट्यूब, वीडियो अपलोड करने वाले के IP एड्रेस का इस्तेमाल करके यह पता लगाता है कि वीडियो किस देश से अपलोड किया गया है।

हालांकि, यह वीडियो हटाने के कारणों को केवल वैश्विक स्तर पर ही प्रकाशित करता है।

अनुरोध 

भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध

भारतीय अदालतों और सरकारी एजेंसियों की ओर से कंटेंट हटाने के अनुरोधों को ट्रैक करने वाले एक अलग डाटासेट में यूट्यूब, गूगल की सबसे अधिक लक्षित सेवा रही।

गूगल की पारदर्शिता रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से जून के बीच भारत से गूगल को कुल 4,006 अनुरोध प्राप्त हुए, जिनमें से 3,399 अनुरोध यूट्यूब से संबंधित थे।

यहां से आने वाले अनुरोधों में पिछले 6 महीनों की तुलना में 61 फीसदी की वृद्धि हुई, जिनमें कुल 65,091 आइटम शामिल थे।

ADVERTISEMENT