भारत ने क्षयरोग (टीबी) के मरीजों की सहायता के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट 'खुशी' शुरू किया है। यह चैटबॉट 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
खुशी टेक्स्ट या आवाज के जरिए यूजर्स से बात करता है और टीबी के लक्षणों, दवाओं के साइड इफेक्ट और पोषण से जुड़ी अहम जानकारी देती है। यह पहल 'टीबी मुक्त भारत अभियान' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर का पता लगाने में मददगार
खुशी टीबी के मरीजों के प्रबंधन के लिए वेब और मोबाइल आधारित एकीकृत प्लेटफॉर्म निक्षय (Ni-kshay) प्लेटफॉर्म से जुड़ी है, जो मरीजों को रोजाना दवा लेने की याद दिलाती है।
यह मरीजों को देखभाल के लिए नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का पता लगाने में GPS की मदद भी करता है।
इस शुरुआत के साथ ही नए शैक्षिक सामग्री और स्वास्थ्य के लिए संयुक्त दल भी पेश किए गए हैं। इन टीमों में 55 जिलों में काम करने वाले युवा शामिल हैं, जिनका मकसद जमीनी स्तर पर टीबी के बारे में जागरूकता फैलाना है।