पिछले साल दुनियाभर में बिके केवल 7,000 ह्यूमनॉइड रोबोट्स
2025 में दुनियाभर में केवल 7,000 ह्यूमनॉइड रोबोट बिके थे। इनमें से ज्यादातर रोबोट कोई खास काम नहीं कर रहे थे, बल्कि इन्हें अनुसंधान संस्थानों या ऐसी कंपनियों ने खरीदा था, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल को बेहतर बनाने के लिए डाटा इकट्ठा कर रही थीं।
दूसरे लाखों रोबोट्स की बिक्री के मुकाबले यह संख्या बहुत कम है। अभी ये रोबोट रोजमर्रा के काम करने के बजाय ज्यादातर प्रयोगों या AI को ट्रेनिंग देने में लगे हैं।
2030 तक बिक्री 12 लाख तक पहुंचने का अनुमान
आने वाले समय में यह स्थिति तेजी से बदल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल इनकी बिक्री बढ़कर 90,000 तक पहुंच सकती है और 2030 तक यह आंकड़ा 12 लाख तक जा सकता है।
फ्रैंकफर्ट में स्थित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रोबोटिक्स (IFR) की महासचिव सुजैन बिएलर के अनुसार, कंपनियां इन रोबोट्स का इस्तेमाल AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए डlटा बनाने में कर रही हैं।