IIT मद्रास और कानपुर शुरू कर रहे साइबर सुरक्षा डिग्री कोर्स
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास और IIT कानपुर ने मिलकर एक नया 4 साल का 'बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी' (BCyber) डिग्री कोर्स शुरू करने की घोषणा की है।
इसका मकसद छात्रों को देश के तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रणनीतिक सेक्टर्स और नए साइबर इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए तैयार करना है।
सरकारी संगठनों में काम करने का मौका मिलेगा
यह कोर्स 'टू-प्लस-टू' मॉडल पर चलेगा। पहले 2 साल IIT मद्रास में छात्र एथिकल हैकिंग, क्रिप्टोग्राफी और डाटा साइंस जैसे जरूरी विषय सीखेंगे। आखिरी 2 साल पूरी तरह से फील्ड एक्सपीरियंस पर आधारित होंगे।
इस दौरान छात्रों को चुनिंदा सरकारी संगठनों में काम करने का मौका मिलेगा। यहां वे मेलवेयर एनालिसिस और क्लाउड सिक्योरिटी जैसे कामों पर सीधा अनुभव प्राप्त करेंगे।
यह कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को BCyber की डिग्री मिलेगी और वे IIT मद्रास के पूर्व छात्र भी बन जाएंगे। इससे वे तेजी से बढ़ते साइबर सुरक्षा नौकरी बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।