IIT कानपुर ने शुरू किया नया पायथन सर्टिफिकेट प्रोग्राम
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर इस साल 14 दिसंबर से 15 जनवरी, 2027 तक 5 सप्ताह का एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू कर रहा है।
यह प्रोग्राम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और डीप लर्निंग (DL) के लिए पायथन सिखाएगा। यह कोर्स छात्रों और नौकरीपेशा लोगों दोनों के लिए है।
इसमें अनुभवी शिक्षकों और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा लाइव क्लासेज ली जाएंगी। अगर, आप कहीं से भी अपना AI कौशल बढ़ाना चाहते है तो यह प्रोग्राम आपके लिए शानदार मौका है।
जूम पर होंगी लाइव क्लासेज
यह क्लासेज जूम पर लाइव होंगी, इनकी कोई रिकॉर्डिंग नहीं मिलेगी। इसलिए, प्रोग्राम के लिए आपको एक अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी और कम से कम 80 फीसदी उपस्थिति की जरूरत होगी।
रजिस्ट्रेशन 15 दिसंबर तक चलेगा। आप 25 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कैंसिल करा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ फीस चुकानी पड़ेगी।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को पैसा वापस नहीं मिलेगा। आप IIT कानपुर की वेबसाइट पर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।