Loading...
व्हाइट हाउस के पूर्व AI प्रमुख ने की एंथ्रोपिक-OpenAI की आलोचना, कहा- दिखावा बंद करें
एंथ्रोपिक-OpenAI AI के विकास की रफ्तार कम करने की मांग कर रही हैं

व्हाइट हाउस के पूर्व AI प्रमुख ने की एंथ्रोपिक-OpenAI की आलोचना, कहा- दिखावा बंद करें

Sep 14, 2026
11:11 am

क्या है खबर?

पिछले कुछ दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की जोखिमों को लेकर चर्चाएं सुर्खियों में है। एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई से लेकर OpenAI के प्रमुख सैम ऑल्टमैन तक AI के विकास की रफ्तार कम करना चाहते हैं। दूसरी तरफ, इसको लेकर राष्ट्रपति की विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के अध्यक्ष और व्हाइट हाउस के पूर्व AI प्रमुख डेविड सैक्स ने कंपनियां बिना किसी की इजाजत के खुद ही विकास की रफ्तार कम कर सकती हैं।

आलोचना 

सैक्स ने कंपनियों की मांग पर की आलोचना 

सैक्स ने एक्स पर अमेरिकी AI कंपनियों की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने लिखा, "आप लोग ही फ्रंटियर हैं। किसी भी वाजिब पैमाने (बाजार हिस्सेदारी, राजस्व वृद्धि, मॉडल की क्षमता) से देखें तो फ्रंटियर इंटेलिजेंस पर आप दोनों का ही दबदबा (डुओपॉली) है।"

AI के पूर्व प्रमुख ने जोर देकर कहा कि दोनों कंपनियों में से किसी को भी फ्रंटियर डेवलपमेंट की रफ्तार तय करने के लिए किसी स्वतंत्र सिस्टम की जरूरत नहीं है क्योंकि वे ही इसमें सबसे आगे हैं।

मंजूरी 

मंजूरी की मांग को बताया दिखावा 

सैक्स ने नाराजगी जताते हुए कहा, "यह दिखावा करना बंद करें कि आपको किसी और की मंजूरी चाहिए। यह दिखावा करना बंद करें कि कार्टेल बनाने के लिए एंटी-ट्रस्ट कानून को सस्पेंड करना जरूरी है।"

आगे कहा है कि यह दिखावा करना बंद करें कि आपको ऐसे नियामकी मंजूरी प्रक्रिया की जरूरत है, जो उत्पाद दायित्व से ऊपर हो।

उन्होंने AI सुरक्षा पर काम करने वाली नॉन-प्रॉफिट संस्था 'मॉडल इवैल्यूएशन एंड थ्रेट रिसर्च' (METR) की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया।

ADVERTISEMENT