'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' जारी, अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल ने लगाए सुर
क्या है खबर?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर जुलाई में ब्रह्म मुहूर्त के दौरान जारी हुआ था। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' जारी किया, जिसमें दोनों कलाकारों की पौराणिक छवि को दर्शाया गया है। गाने के वीडियो में 'राम' बने रणबीर और 'सीता' बनीं साई के स्वंयवर से लेकर वनवास तक का सफर दिखता है। इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराया गया है।
गाना
एआर रहमान के संगीत ने दिखाया कमाल
'जय जय राम' गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने मिलकर अपनी मधुर आवाज से सजाया है। एआर रहमान ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल डॉ कुमार विश्वास ने लिखे हैं।
'रामायण' एल्बम का यह पहला गाना नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित पौराणिक फिल्म के आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल को जीवंत कर देता है।
फिल्म में यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार हैं। यह दिवाली, 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Jai Jai Ram. 🕉️
— T-Series (@TSeries) September 14, 2026
Song out now.https://t.co/oQ1LQrbsJ6@WorldOfRamayana @malhotra_namit @niteshtiwari22 @TheNameIsYash #RanbirKapoor @Sai_Pallavi92 @arrahman @DrKumarVishwas @shreyaghoshal @arijitsingh @HansZimmer @AmazonMusicIN @iamsunnydeol @arungovil12 @raviedubey… pic.twitter.com/pYZYuI6sEq