IIT दिल्ली में शुरू हुआ 5 दिन का सर्टिफिकेट कोर्स
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली एक 5 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर रहा है। यह कोर्स आइडिएशन (विचार निर्माण), इनोवेशन (नवाचार), इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) और प्रोडक्ट डेवलपमेंट (उत्पाद विकास) जैसे अहम विषयों पर आधारित होगा।
यह कार्यक्रम 13 से 17 जुलाई तक संस्थान के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग में आयोजित किया जाएगा। इस कोर्स के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई तय की गई है।
कितनी है इस कोर्स की फीस?
इस कोर्स में 10 सेशन होंगे, जिनमें कुल 30 घंटे की पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें IP रणनीति, पेटेंट, टेक ट्रांसफर और निवेशकों के लिए पिच डेक तैयार करना जैसे विषय शामिल हैं।
यह कोर्स डिप्लोमा धारकों, बीटेक, एमटेक, PHD के छात्रों, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के पेशेवरों और तकनीकी उद्यमियों के लिए उपलब्ध है।
इसकी फीस 65,000 रुपये लगेगी। कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को IIT दिल्ली की तरफ से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।