17 नवंबर को नई दिल्ली में हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) रिसर्च एक्सीलेंस रिकग्निशन समिट में औद्योगिकी प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
स्वास्थ्य तकनीक के क्षेत्र में संस्थान के बड़े योगदान के लिए उसे यह सम्मान मिला। इसमें ICMR से फंडेड प्रोजेक्ट्स के तहत मिले पेटेंट और बनाए गए प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं।
समिट में 20 लाइसेंसिंग डील्स पेश हुईं
इस कार्यक्रम में 600 से ज्यादा वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और इनोवेटर एक साथ जुटे, ताकि स्वास्थ्य शोध में हुई नई तरक्की पर रोशनी डाल सकें।
इस दौरान भारतीय कंपनियों के साथ 20 नई लाइसेंसिंग डील्स पर हस्ताक्षर हुए।
इसके साथ ही एक नवाचार प्रदर्शनी भी लगी, जिसमें ICMR और उसके सहयोगियों की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को दिखाया गया।