अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) का कहना है कि डाटा सेंटर से होने वाला कार्बन उत्सर्जन 2030 तक 70 फीसदी बढ़ सकता है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका और चीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण ऊर्जा की बढ़ती मांग है।
अनुमान है कि डाटा सेंटर अभी की तुलना में दोगुनी बिजली का इस्तेमाल करेंगे, जो ग्रेट ब्रिटेन की सालाना बिजली खपत से भी ज्यादा होगी।
अमेरिका गैस से बनाएगा बिजली
2030 तक चीन के AI डाटा सेंटर्स की आधी ऊर्जा कोयले से आने की संभावना है, वहीं अमेरिकी डाटा सेंटर्स को करीब 60 फीसदी बिजली प्राकृतिक गैस से मिलेगी।
अमेरिका गैस से चलने वाले पावर प्लांट को बढ़ाने की भी बड़ी योजनाएँ बना रहा है।
दूसरी ओर, यूरोपीय संघ (EU) ग्रीन एनर्जी पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। IEA का अनुमान है कि EU के डाटा सेंटर्स को 70 फीसदी बिजली नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) से मिलेगी।
भविष्य के फैसले तय करेंगे ऊर्जा स्रोत
IEA ने बताया है कि भविष्य के फैसले खासकर हाल ही में हुए वैश्विक ऊर्जा संकटों के बाद बहुत अहम होंगे। ये फैसले तय करेंगे कि यह सारी नई ऊर्जा कहां से आएगी और यह कितनी पर्यावरण के अनुकूल होगी।