IBM ने पेश की नाखून जितनी छोटी चिप, AI को देगी सुपरपावर
टेक्नोलॉजी
IBM ने हाल ही में एक बेहद छोटा 0.7 नैनोमीटर चिप पेश की है, जिसमें 100 अरब ट्रांजिस्टर नाखून के बराबर आकार वाली जगह पर समाहित किए गए हैं।
यह चिप एक बिल्कुल नए 'नैनोस्टैक' डिजाइन का इस्तेमाल करती है और अपने पिछली जनरेशन के चिप्स से दोगुनी सघनता वाली है और तेज गति के साथ कम ऊर्जा खपत का दावा करती है, जो तकनीकी और गेमिंग के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर है।
मौजूदा चिप से बेहतर होगी परफॉर्मेंस और कार्यक्षमता
यह नई चिप प्रदर्शन को 50 फीसदी तक बेहतर कर सकती है या 70 फीसदी अधिक ऊर्जा कुशल हो सकती है। इसके साथ ही, यह मेमोरी (SRAM) को भी काफी बेहतर बनाती है, जिसे पिछले 10 सालों का सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है।
IBM के मुताबिक, यह तकनीक स्मार्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन क्लाउड सिस्टम और अगली जनरेशन के गैजेट्स को शक्ति प्रदान कर सकती है, जो पहले से छोटे, तेज और अधिक कार्यक्षम होंगे।