शाहिद कपूर ने 18 करोड़ रुपये में साइन की कॉमेडी फिल्म, इस अभिनेत्री संग बनेगी जोड़ी
क्या है खबर?
शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'कॉकटेल 2' में देखा गया, जिसमें वह रश्मिका मंदाना और कृति सैनन के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आए। खबर है कि अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म की तरफ कदम बढ़ा दिया है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमित रविंद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म के लिए शाहिद ने 18 करोड़ रुपये की डील भी कर ली है। सूत्रों का कहना है कि वह फिल्म की तैयारी में जल्द ही जुट जाएंगे।
परियोजना
इसी साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म का शीर्षक 'अदल बदल' है और इसकी शूटिंग अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। सूत्र ने कहा, "फिल्म का निर्माण सुनीर खेत्रपाल और अमेजन MGM मिलकर कर रहे हैं। इसकी शूटिंग अक्टूबर, 2026 में शुरू होगी। बजट को लेकर परियोजना लेने को लेकर कुछ दुविधाएं थीं, लेकिन अब सब ठीक है। शाहिद ने परियोजना के लिए 18 करोड़ रुपये की फीस ली है और फिल्म के मुनाफे की स्थिति में उन्हें एक अतिरिक्त राशि भी मिलेगी।"
जोड़ी
पहली बार इस अभिनेत्री के साथ बनेगी जोड़ी
सूत्र ने आगे बताया कि फिल्म में शाहिद के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य किरदार में होंगी। यह पहली बार होगा, जब दोनों साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले, शाहिद की फिल्म 'तेरी बातों में ऐला उलझा जिया' (2024) में जाह्नवी ने कुछ मिनट का कैमियो किया था। बताया जा रहा है कि 'अदल बदल' आत्माओं के आदान-प्रदान की अवधारणा पर आधारित मजेदार कॉमेडी होगी। फिलहाल, शाहिद अपनी आगामी सीरीज 'फर्जी 2' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।