फीफा वर्ल्ड कप में हुंडई के एटलस रोबोट ने दिखाए फुटबॉल से करतब
हुंडई ने अपने नए ह्यूमनॉइड रोबोट एटलस को 2026 फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार सबके सामने पेश किया है। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में ब्राजील बनाम नॉर्वे मैच से पहले एटलस ने फुटबॉल से जुड़े शानदार करतब दिखाए और आधिकारिक मैच बॉल रेफरी को सौंपी।
यह सार्वजनिक प्रदर्शन हुंडई की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी 2028 तक अमेरिका में हर साल 30,000 एटलस रोबोट बनाने की तैयारी में जुटी है।
ऊबड़-खाबड़ मैदान पर किया एटलस का परीक्षण
असल में एटलस का ये शो हुंडई के 'स्कूल ऑफ फुटबॉल' अभियान का हिस्सा था। इसका मकसद ये दिखाना था कि ये 'घोस्ट रबोना' जैसे मुश्किल करतब भी सीख सकता है।
इंजीनियर्स ने जानबूझकर मैदान को ऊबड़-खाबड़ बनाया, ताकि परखा जा सके कि एटलस असल जिंदगी के मुश्किल हालातों में कैसा प्रदर्शन करता है।
ऐसा करना उन रोबोट्स के लिए बेहद अहम है, जो भविष्य में फैक्ट्रियों या दूसरी चुनौतीपूर्ण जगहों पर काम कर सकते हैं।