HSBC की बैंकिंग ऐप अचानक हुई ठप, ग्राहकों को हुई परेशानी
हांगकांग में HSBC की मोबाइल बैंकिंग ऐप सोमवार सुबह अचानक ठप पड़ गई। इसकी वजह से ग्राहक न तो ऐप में लॉग-इन कर पाए और न ही अपने खातों तक पहुंच सके।
ऐप इस्तेमाल करने की कोशिश करने वाले ग्राहकों को 'हम आपको लॉग-इन नहीं कर पाए' जैसे एरर मैसेज मिले। इससे पहले जनवरी में भी ऐप में ऐसी ही दिक्कत आई थी।
हेंग सेंग बैंक भी हुआ प्रभावित
HSBC के स्वामित्व वाले हेंग सेंग बैंक पर भी इस खराबी का असर पड़ा। दोनों बैंकों ने बताया कि वे इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटे हैं। HSBC ने ग्राहकों को आश्वासन दिया कि यह समस्या सिर्फ अस्थायी है और जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी।
ऐप में बार-बार आ रही इन दिक्कतों ने ग्राहकों के मन में इनकी विश्वसनीयता को लेकर चिंता पैदा कर दी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मौजूदा दौर में बड़ी संख्या में लोग अपने रोजमर्रा के बैंकिंग कामकाज के लिए इन्हीं मोबाइल ऐप्स पर निर्भर हैं।