Page Loader
भारत में जल्द लॉन्च होंगे आसुस, इनफिनिक्स और लेनोवो के लैपटॉप, देखें फीचर्स
भारत में जल्द लॉन्च होंगे आसुस, इनफिनिक्स और लेनोवो के लैपटॉप

भारत में जल्द लॉन्च होंगे आसुस, इनफिनिक्स और लेनोवो के लैपटॉप, देखें फीचर्स

Jun 14, 2022
02:13 pm

क्या है खबर?

अगर आप अपने पहले लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। दरअसल, कुछ बड़े ब्रांड भारतीय बाजार में जल्द ही अपने लैपटॉप पेश करने वाले हैं। इन प्रीमियम लैपटॉप की कीमत 50,000 रुपये के आसपास होगी। स्पेसिफिकेशन की बता करें तो लैपटॉप में बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी बैकअप और बेहतरीन प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाएंगे। इस लिस्ट में इनफिनिक्स इनबुक X1, आसुस X415JA-BV301W, HP 14s-dr2514TUHP और लेनोवो स्लिम 3 लैपटॉप शामिल हैं।

#1

इनफिनिक्स इनबुक X1 लैपटॉप

इनफिनिक्स ने हाल ही में लैपटॉप बाजार में कदम रखा है, जो अपने स्लिम लैपटॉप लाइनअप का विस्तार करने वाली है। कंपनी इनफिनिक्स इनबुक X1 के रूप में अपना लेटेस्ट लैपटॉप लॉन्च करने वाली है। यह लैपटॉप इंटेल कोर i3, कोर i5,कोर i7 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। लैपटॉप में एल्युमिनियम अलॉय मेटल बॉडी होने की संभावना है। लैपटॉप की 14.8mm मोटाई और वजन 1.24 किलोग्राम है, जो चार कलर्स हरा, नीला, लाल और ग्रे में उपलब्ध होगा।

#2

आसुस X415JA-BV301W लैपटॉप

आसुस X415JA-BV301W लैपटॉप में 14 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। लीक के मुताबिक, लैपटॉप में इंटेल कोर i3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा लैपटॉप में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। आसुस के गेमिंग लैपटॉप यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है और गेमर्स द्वारा बहुत पसंद किए जाते हैं। भारतीय बाजार में इस लैपटॉप की कीमत 33,990 रुपये हो सकती है।

#3

HP 14s-dr2514TU लैपटॉप

नया HP 14s-dr2514TU लैपटॉप उन ग्राहकों के लिए है, जो बजट लैपटॉप की तलाश में है। इस लैपटॉप में 14 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। यह लैपटॉप UHD ग्राफिक्स के साथ इंटेल कोर सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। लैपटॉप को एक बार चार्ज करने पर बैटरी 12 घंटे तक चल सकती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बाजार में लैपटॉप की कीतम 45,900 रुपये हो सकती है।

#4

लेनोवो स्लिम 3 लैपटॉप

लेनोवो अपने लेटेस्ट लैपटॉप लेनोवो स्लिम 3 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी जा सकती है। यह लैपटॉप इंटेल कोर i3 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जिसे 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 OS पर काम कर सकता है। लैपटॉप में 7.5 घंटे तक बैटरी बैकअप देने की बात कही गई है। इस लैपटॉप की कीमत 52,990 रुपये हो सकती है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

लेनोवो की स्थापना 1 नवंबर 1984 को लियू चुआनझी ने दस इंजीनियरों के एक समूह और लगभग 30,000 डॉलर या 200,000 युआन के साथ की थी। लेनोवो ने 1990 में पहला लीजेंड-ब्रांडेड पर्सनल कंप्यूटर लॉन्च किया थ।