एक्स पर डायरेक्ट मैसेज को कैसे पिन करें? जानिए चरणबद्ध तरीका
क्या है खबर?
एलन मस्क के एक्स (पहले ट्विटर) पर डायरेक्ट मैसेज की सुविधा से यूजर इस प्लेटफॉर्म पर निजी बातचीत कर सकते हैं। डायरेक्ट मैसेज फीचर का उपयोग करके अन्य यूजर्स के साथ ट्वीट और अन्य कंटेंट पर निजी तौर पर संवाद कर सकते हैं। आप निजी बातचीत शुरू कर सकते हैं या फॉलोअर्स के साथ ग्रुप चैट भी कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डायरेक्ट मैसेज को पिन करने की अनुमति देता है। आइये जानते हैं इसका उपयोग कैसे करें।
फायदा
फीचर का क्या है फायदा?
अगर, आपने डायरेक्ट मैसेज (DM) प्राप्त करने का विकल्प चुना है या आपने किसी व्यक्ति को मैसेज भेजा है तो वह व्यक्ति जिसे आप फॉलो नहीं करते हैं तो भी आपको DM भेज सकता है। इसके पिन फीचर की मदद से आप अपनी पसंदीदा बातचीत को अपने DM इनबॉक्स के सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं, जिससे उन्हें ढूंढना आसान हो जाएगा। आप अपने इनबॉक्स के सबसे ऊपर अधिकतम 6 चैट पिन कर सकते हैं।
तरीका
इस तरीके से पिन करें मैसेज
एक्स खोलकर डायरेक्ट मैसेज इनबॉक्स में उस बातचीत पर जाएं, जिसे पिन करना चाहते हैं। उसे इनबॉक्स में सबसे ऊपर रखें। इसके बाद 'मोर' आइकन पर क्लिक करें और 'कंवर्सेशन पिन करें' विकल्प चुनें। ऐसा करने के बाद पिन किए मैसेज इनबॉक्स में सबसे ऊपर दिखाई देंगे। पिन की गई बातचीत ऊपर से नीचे की ओर उसी क्रम में दिखाई देती है, जिस क्रम में उन्हें पिन किया है। वापस 'मोर' में जाकर बातचीत को अनपिन भी कर सकते हैं।