गूगल पिक्सल में एंड्रॉयड 15 कैसे इंस्टॉल करें?
क्या है खबर?
गूगल ने अपने पिक्सल डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 15 अपडेट जारी किया है, जो नए फीचर्स और सुरक्षा अपडेट्स के साथ आता है। इसमें ऐप सुरक्षा के लिए प्राइवेट स्पेस और एंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन जैसे कई अन्य नए फीचर्स शामिल हैं।
यह अपडेट सिस्टम के इंटरफेस को ज्यादा नहीं बदलता, लेकिन प्राइवेसी और मल्टीटास्किंग को मजबूत बनाता है। अगर आपके पास गूगल पिक्सल डिवाइस है, तो आप इस अपडेट को आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।
प्रक्रिया
गूगल पिक्सल में एंड्रॉयड 15 कैसे इंस्टॉल करें?
अपने गूगल पिक्सल में एंड्रॉयड 15 इंस्टॉल करने के लिए डिवाइस की सेटिंग्स में जाएं और फिर 'सिस्टम' पर टैप करें। अब 'सॉफ्टवेयर अपडेट' को चुनें और 'चेक फॉर अपडेट' बटन पर टैप करें।
अगर एंड्रॉयड 15 उपलब्ध है, तो सिस्टम आपको सूचित करेगा और लगभग 1GB का अपडेट डाउनलोड करना शुरू कर देगा।
डाउनलोड के दौरान आप डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं। अपडेट पूरा होने पर अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें। अब आपका डिवाइस एंड्रॉयड 15 पर चलेगा।
डिवाइस
इन डिवाइसों के लिए उपलब्ध है एंड्रॉयड 15
गूगल ने हाल ही में टेंसर चिपसेट वाले पिक्सल डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 15 अपडेट जारी किया है, जबकि पुराने स्नैपड्रैगन चिप्स वाले मॉडल को यह अपडेट नहीं मिलेगा।
एंड्रॉयड 15 अपडेट सपोर्ट करने वाले पिक्सल डिवाइस में पिक्सल 6, 6 प्रो, 6a, 7, 7 प्रो, 7a, 8, 8 प्रो, 8a, फोल्ड, टैबलेट, 9, 9 प्रो, 9 प्रो XL, और 9 प्रो फोल्ड शामिल हैं।
पिक्सल 6 सीरीज के लिए यह अंतिम OS अपग्रेड है, लेकिन सुरक्षा पैच मिलते रहेंगे।