LOADING...
व्हाट्सऐप पर स्कैम कॉल और मैसेज कैसे ब्लॉक करें?
आजकल व्हाट्सऐप पर स्कैम कॉल और फर्जी मैसेज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं

व्हाट्सऐप पर स्कैम कॉल और मैसेज कैसे ब्लॉक करें?

Mar 06, 2026
09:57 am

क्या है खबर?

आजकल व्हाट्सऐप पर स्कैम कॉल और फर्जी मैसेज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग अनजान नंबरों से आने वाले कॉल या मैसेज के जरिए ठगी का शिकार हो रहे हैं। स्कैमर अक्सर नकली नौकरी, इनाम या ब्रांड के नाम से लोगों को झांसा देने की कोशिश करते हैं। व्हाट्सऐप में एक खास सेटिंग भी दी गई है, जिसकी मदद से अनजान नंबरों से आने वाले कॉल और स्पैम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

#1

अनजान कॉल को साइलेंस करने का तरीका

व्हाट्सऐप में 'साइलेंस अननोन कॉलर्स' नाम का एक खास प्राइवेसी फीचर दिया गया है। इस फीचर को चालू करने के बाद आपके फोन में सेव नहीं किए गए नंबरों से आने वाली कॉल फोन पर नहीं बजेगी। हालांकि, ये कॉल पूरी तरह गायब नहीं होंगी, बल्कि कॉल लॉग में दिखाई देती रहेंगी। इससे यूजर बिना परेशान हुए अनजान कॉल से बच सकता है। यह फीचर खासतौर पर स्कैम कॉल को रोकने और फोन की सुरक्षा बढ़ाने में मदद करता है।

#2

सेटिंग्स में जाकर ऐसे करें चालू

इस फीचर को चालू करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सऐप ऐप खोलें। इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और वहां प्राइवेसी के विकल्प पर क्लिक करें। अब 'कॉल्स' सेक्शन को खोलें और 'साइलेंस अननोन कॉलर्स' का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प को ऑन कर देने पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल अपने आप साइलेंट हो जाएंगी। इससे फोन बार-बार बजने की समस्या कम होगी और स्कैम कॉल से बचाव भी आसान हो जाएगा।

Advertisement

#3

शक वाले मैसेज से बचने के लिए करें ये काम

अगर आपको व्हाट्सऐप पर किसी अनजान नंबर से संदिग्ध मैसेज मिलता है, तो सावधानी बरतना जरूरी है। ऐसे नंबर पर क्लिक करके उसे ब्लॉक और रिपोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन और अबाउट जैसी जानकारी को सिर्फ कॉन्टैक्ट्स के लिए सीमित किया जा सकता है। इससे अनजान लोग आपकी जानकारी नहीं देख पाएंगे और स्कैम का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

Advertisement