LOADING...
व्हाट्सऐप पर धोखाधड़ी से कैसे बचें? जानिए क्या अपनाएं सुरक्षा उपाय
व्हाट्सऐप पर धोखाधड़ी से बचने के लिए सेटिंग में बदलाव करने की जरूरत है

व्हाट्सऐप पर धोखाधड़ी से कैसे बचें? जानिए क्या अपनाएं सुरक्षा उपाय

Feb 03, 2026
03:38 pm

क्या है खबर?

फिशिंग, स्पाइवेयर और प्रतिरूपण स्कैम के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए व्हाट्सऐप ने अकाउंट की सुरक्षा को और सख्त बना दिया है। हमलावर अज्ञात नंबरों, दुर्भावनापूर्ण अटैचमेंट और फर्जी कॉल के जरिए यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में अब अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए बुनियादी गोपनीयता सेटिंग्स से कहीं अधिक सुरक्षा की आवश्यकता है। आइये जानते हैं व्हाट्सऐप अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए सेटिंग में क्या बदलाव करें।

सेटिंग 

सेटिंग में करें यह बदलाव 

अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए व्हाट्सऐप में 'सेटिंग्स' खोलें और 'प्राइवेसी' पर जाने के बाद 'एडवांस' पर टैप करें। फिर 'स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स' को ऑन कर दें। इसको सुरक्षित रखने के लिए एक 6 अंकों का पिन बनाएं। इसके बिना सेटिंग को बदला नहीं जा सकता। यह सेटिंग अज्ञात नंबरों से आने वाली सभी तस्वीरें, वीडियो और दस्तावेज डिफॉल्ट रूप से ब्लॉक कर देती है। यह कॉल, लास्ट सीन और अबाउट की जानकारी तक पहुंच रोकती है।

उपाय 

खतरा होने पर करें ये उपाय 

अगर, आपको लगता है कि आपका व्हाट्सऐप अकाउंट खतरे में है तो तुरंत आपको कुछ कदम उठाने की जरूरत है। सबसे पहले टू-स्टेप वेरिफिकेश को रीसेट करें। इसके लिए अकाउंट खोलकर टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर जाएं और अपना पिन बदलें। साथ ही ऐप से लिंक किए गए डिवाइस से लॉग-आउट कर लें और पासकी को इनेबल करना सही रहता है। SMS आधारित सत्यापन से फिंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान का उपयोग करके बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर स्विच करें।

Advertisement