NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / कैटी पेरी जैसी अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए कितने पैसे करने पड़ सकते हैं खर्च?
    अगली खबर
    कैटी पेरी जैसी अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए कितने पैसे करने पड़ सकते हैं खर्च?
    ब्लू ओरिजन ने बीते दिन 6 महिलाओं को अंतरिक्ष में भेजा (तस्वीर: नासा)

    कैटी पेरी जैसी अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए कितने पैसे करने पड़ सकते हैं खर्च?

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Apr 15, 2025
    06:32 pm

    क्या है खबर?

    जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजन ने बीते दिन 6 महिलाओं को अंतरिक्ष में भेजा, जिनमें मशहूर गायिका कैटी पेरी भी शामिल थीं।

    उनकी यह यात्रा 11 मिनट की थी और पृथ्वी से करीब 100 किलोमीटर ऊपर तक गई। यह उड़ान पूरी तरह सफल रही और यात्रियों ने लौटकर अपने अनुभव साझा किए। हालांकि, कंपनी ने टिकट की कीमत नहीं बताई।

    आइए जानते हैं ऐसी अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं?

    कीमत

    कितनी है एक सीट की कीमत? 

    ब्लू ओरिजन ने अपनी पहली उड़ान के लिए एक सीट की नीलामी 2.8 करोड़ डॉलर (लगभग 240 करोड़ रुपये) में की थी।

    वहीं, कुछ यात्रियों ने बताया है कि उन्होंने 1 से लेकर 3 करोड़ डॉलर (लगभग 260 करोड़ रुपये) तक भुगतान किया। कुछ को मुफ्त में भी भेजा गया।

    कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आवेदन के समय 1.50 लाख डॉलर (लगभग 1.28 करोड़ रुपये) की वापसी योग्य जमा राशि ली जाती है।

    अन्य

    दूसरी कंपनियों में क्या रेट चल रहा है? 

    वर्जिन गैलेक्टिक नाम की कंपनी एक सीट के लिए 4.50 लाख डॉलर (लगभग 3.85 करोड़ रुपये) चार्ज करती है।

    स्पेस पर्सपेक्टिव नाम की कंपनी 1.25 लाख डॉलर (लगभग 1.07 करोड़ रुपये) में गुब्बारे से 6 घंटे की यात्रा कराती है।

    वहीं, एक्सिओम स्पेस 10 दिन की अंतरिक्ष यात्रा के लिए 5.5 करोड़ डॉलर (लगभग 474 करोड़ रुपये) ले रही है। यानी आम आदमी के लिए अंतरिक्ष यात्रा अभी भी बहुत महंगा सौदा है।

    अनुमान

    क्या भविष्य में सस्ता होगा अंतरिक्ष जाना? 

    विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे और कंपनियां इस क्षेत्र में आएंगी और उड़ानें बढ़ेंगी, कीमतें कम होंगी।

    अभी करोड़पति और सेलेब्रिटी ही जा पा रहे हैं, लेकिन आने वाले वर्षों में आम आदमी के लिए भी रास्ता खुलेगा।

    2024 में अंतरिक्ष पर्यटन का बाजार 1.3 अरब डॉलर (लगभग 110 अरब रुपये) तक पहुंच गया है और 2030 तक इसके 6.7 अरब डॉलर (लगभग 570 अरब रुपये) होने का अनुमान है। तब शायद चंद्रमा पर छुट्टियां मनाना भी मुमकिन हो।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरिक्ष
    जेफ बेजोस
    ब्लू ओरिजन

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार
    हीरो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 लाख के पार, जानिए आंकड़े  हीरो मोटोकॉर्प
    भारत में कोरोना के मामले 4,000 के पास पहुंचे, 32 की मौत कोरोना वायरस
    कमल हासन ने मणिरत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, अनदेखी तस्वीर साझा कर लिखा खास नोट जन्मदिन विशेष

    अंतरिक्ष

    सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लौटीं वापस, 9 महीने तक अंतरिक्ष में उन्होंने क्या खाया? सुनीता विलियम्स
    स्पेस शटल से कैसे अलग होता है स्पेस कैप्सूल, जिससे सुनीता विलियम्स आईं वापस? सुनीता विलियम्स
    चीन चंद्रमा पर लगाएगा टेलीस्कोप, ब्रह्मांड का अध्ययन करना होगा आसान चीन समाचार
    सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से सफेद बालों के साथ लौटीं, जानिए क्या है इसकी वजह?  सुनीता विलियम्स

    जेफ बेजोस

    इसी साल अमेजन के CEO पद से इस्तीफा दे देंगे जेफ बेजोस अमेजन
    कौन हैं जेफ बेजोस के बाद अमेजन के अगले CEO बनने वाले एंडी जेस्सी? अमेजन
    इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता तैयार कर रहा इसरो, स्पेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा ISRO
    आप भी करना चाहते हैं अंतरिक्ष की सैर? स्पेस फ्लाइट का टिकट दे रही है कंपनी अंतरिक्ष यात्री

    ब्लू ओरिजन

    ESCAPADE मिशन क्या है, जिसे नासा मंगल ग्रह के लिए करेगी लॉन्च? नासा
    ब्लू ओरिजन ने 21 साल की लड़की को अंतरिक्ष में भेजा, बनाया रिकॉर्ड अंतरिक्ष
    नासा चाहती है स्पेस-X और ब्लू ओरिजन चंद्रमा पर पहुंचाएं सामान नासा
    ब्लू ओरिजन न्यू ग्लेन रॉकेट अब कल होगा लॉन्च, जानिए आगे खिसकने का कारण  जेफ बेजोस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025