LOADING...
बीमारियों की दवा खोजने में AI कैसे निभा रही अहम भूमिका?
बीमारियों की दवा खोजने में AI निभा रही भूमिका

बीमारियों की दवा खोजने में AI कैसे निभा रही अहम भूमिका?

Mar 11, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब कई गंभीर बीमारियों के इलाज खोजने में वैज्ञानिकों की मदद कर रहा है। AI की मदद से पार्किंसंस बीमारी, एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट सुपरबग और कई दुर्लभ बीमारियों के लिए नई दवाओं की खोज तेज हो रही है। पहले जहां दवा खोजने में कई साल लग जाते थे, वहीं अब AI कुछ दिनों में लाखों केमिकल कंपाउंड का विश्लेषण कर सकता है। इससे मेडिकल रिसर्च में नई उम्मीदें पैदा हुई हैं और वैज्ञानिकों को मदद मिल रही है।

मदद

एंटीबायोटिक रेसिस्टेंस से लड़ाई में मदद

दुनियाभर में एंटीबायोटिक दवाओं के असर कम होने की समस्या बढ़ती जा रही है। हर साल करीब 11 लाख लोग ऐसे संक्रमण से मरते हैं, जिनका आसानी से इलाज हो जाता था। वैज्ञानिकों का कहना है कि AI लाखों रासायनिक यौगिकों को स्कैन करके नए एंटीबायोटिक खोजने में मदद कर सकता है। अमेरिका के MIT के शोधकर्ताओं ने AI की मदद से ऐसे नए कंपाउंड खोजे हैं जो गोनोरिया और MRSA जैसे बैक्टीरिया के खिलाफ असरदार साबित हो सकते हैं।

शोध

पार्किंसंस जैसी बीमारियों पर भी शोध तेज

AI का इस्तेमाल पार्किंसंस जैसी जटिल बीमारियों के इलाज खोजने में भी किया जा रहा है। शोधकर्ताओं ने मशीन लर्निंग की मदद से ऐसे कंपाउंड खोजने की कोशिश की है जो दिमाग में बनने वाले हानिकारक प्रोटीन को रोक सकें। ये प्रोटीन पार्किंसंस के शुरुआती चरण में बड़ी भूमिका निभाते हैं। AI लाखों संभावित छोटे मॉलिक्यूल्स का तेजी से विश्लेषण कर सकता है, जिससे वैज्ञानिकों को नए इलाज के संभावित विकल्प पहले से कहीं ज्यादा जल्दी मिल सकते हैं।

Advertisement

अन्य

पुरानी दवाओं के नए इस्तेमाल भी खोज रहा AI

AI सिर्फ नई दवाएं बनाने में ही नहीं बल्कि पुरानी दवाओं के नए उपयोग खोजने में भी मदद कर रहा है। वैज्ञानिक हजारों मौजूदा दवाओं का डाटा मशीन लर्निंग मॉडल में डालकर देख रहे हैं कि वे किन दूसरी बीमारियों में काम आ सकती हैं। इस तरीके से कई दुर्लभ बीमारियों के इलाज की संभावनाएं सामने आई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में ज्यादातर नई दवाओं के विकास में AI की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

Advertisement