धांसू बैटरी के साथ हॉनर X80 प्रो मैक्स 22 जून को होगा लॉन्च
टेक्नोलॉजी
हॉनर का नया X80 प्रो मैक्स स्मार्टफोन चीन में 22 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे लॉन्च होने वाला है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत एक बहुत बड़ी 11,000mAh की बैटरी है, जो पिछले बैकअप रिकॉर्ड्स को आसानी से पीछे छोड़ देगी। यह बैटरी फोन को पूरे दिन और रात तक आराम से चलाए रखने का दम रखती है।
मिलेगा गोल 50MP मैट्रिक्स AI कैमरा
X80 प्रो मैक्स में पीछे की तरफ एक गोल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50MP का शानदार मैट्रिक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विजन कैमरा शामिल है।
फोन के फ्रंट में पंच-होल वाला सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। यह 4 रंगों- लाइटनिंग रेड, मूनलाइट व्हाइट, मिस्टिक ब्लैक और वाइब्रेंट ऑरेंज में उपलब्ध होगा।
आपको इसमें सुपर-फास्ट 90 वॉट चार्जिंग भी मिलेगी। अगर, दूसरे डिवाइस को चार्ज करना हो तो इसमें वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।