ऐपल के फोल्डेबल आईफोन और टचस्क्रीन मैकबुक के मिले संकेत
ऐपल के नए iOS 27 और मैकओएस 27 अपडेट्स से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी फोल्डेबल आईफोन और टचस्क्रीन मैकबुक पर काम कर रही है।
अभी तक भले ही आईफोन निर्माता ने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया है, लेकिन इन नए फीचर्स को देखकर लगता है कि ऐपल जल्द ही नए डिजाइन और ज्यादा लचीले इस्तेमाल वाले डिवाइसेज बाजार में ला सकती है।
इन फीचर्स ने भी मिली झलक
मैक पर आईफोन मिररिंग का नया फीचर अब बड़ी स्क्रीन लेआउट्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह उन हार्डवेयर का भी जिक्र करता है, जिनमें कई डिस्प्ले होते हैं, जो फोल्डेबल तकनीक के साफ संकेत हैं। ऐपल डेवलपर्स से ऐसे ऐप्स बनाने को कह रही है, जो किसी भी स्क्रीन साइज या ओरिएंटेशन में बिना किसी दिक्कत के चल सकें। मैकओएस 27 में टच-फ्रेंडली जेस्चर्स भी दिखाई देंगे। ये सब इस ओर इशारा कर रहे हैं कि मैकबुक में भी जल्द ही टचस्क्रीन आ सकती है। सारे संकेत यही कह रहे हैं कि ऐपल जल्द ही अपने हार्डवेयर में बड़े बदलाव करने वाला है।