Loading...
GTA 6 ने लॉन्च से पहले ही पार किया 1 अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा
GTA 6 ने 1 अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा

GTA 6 ने लॉन्च से पहले ही पार किया 1 अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा

Nov 12, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) ने बाजार में आने से पहले ही कमाई के मामले में बड़ी बढ़त बना ली है। मार्केट रिसर्च कंपनी सेंसर टॉवर का अनुमान है कि गेम के प्री-ऑर्डर से 1 अरब डॉलर (लगभग 95 अरब रुपये) से ज्यादा की रकम मिल चुकी है। प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स कंसोल पर इसकी 1 करोड़ से अधिक प्रतियां बुक हो चुकी हैं। यह उपलब्धि आधिकारिक लॉन्च से पहले हासिल हुई है और गेम की लोकप्रियता दिखाती है।

बिक्री

बिक्री के आंकड़ों में रिटर्न भी शामिल

द वॉशिंगटन पोस्ट ने 11 नवंबर को अपडेट किए गए सेंसर टॉवर के बिक्री आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी है।

कंपनी के अनुमान में लौटाए गए ऑर्डर का हिसाब भी शामिल है। यानी ऐसे ऑर्डर घटाने के बाद भी GTA 6 की कमाई 1 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जा रही है।

हालांकि, ये आंकड़े अनुमान पर आधारित हैं, आधिकारिक बिक्री रिपोर्ट नहीं हैं। कंपनी ने खुद इनकी पुष्टि नहीं की है।

PS5 यूजर्स

PS5 यूजर्स ने सबसे ज्यादा गेम बुक किया

रिपोर्ट के मुताबिक, GTA 6 के कुल प्री-ऑर्डर में करीब 75 फीसदी हिस्सेदारी प्लेस्टेशन 5 की है। बाकी बुकिंग एक्सबॉक्स कंसोल पर हुई हैं।

इससे पता चलता है कि गेम के शुरुआती खरीदारों में PS5 इस्तेमाल करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि, सेंसर टॉवर के इन अनुमानों की रॉकस्टार गेम्स या उसकी मूल कंपनी टेक-टू इंटरैक्टिव ने अब तक पुष्टि नहीं की है।

इसलिए इन आंकड़ों को आधिकारिक नहीं माना जा सकता।

ADVERTISEMENT

अन्य

अगले हफ्ते कंसोल पर आएगा गेम

रॉकस्टार गेम्स का नया गेम GTA 6 अगले हफ्ते जारी होने वाला है।

कई साल से चल रहे इंतजार और प्रचार के बाद इसे दुनिया के सबसे चर्चित गेम में गिना जा रहा है। शुरुआत में यह प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स सीरीज X तथा सीरीज S पर उपलब्ध होगा।

कंप्यूटर पर इसे कब जारी किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल गेम की लॉन्चिंग को लेकर उत्साह बना हुआ है।

ADVERTISEMENT