गूगल के प्रोजेक्ट सनकैचर ने अंतरिक्ष में AI में बड़ी कामयाबी हासिल की
गूगल के प्रोजेक्ट सनकैचर ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पहली बार एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल को पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे एक सैटेलाइट पर सफलतापूर्वक चलाया गया।
यह सैटेलाइट 1 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था। इसके बाद सैटेलाइट ने अपनी खास चिप टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (TPU) को चालू किया। इसने धरती पर मौजूद गूगल की टीम से एक कमांड लिया और फिर अंतरिक्ष से जुड़े हाइकु लिखकर जवाब दिया। यह अंतरिक्ष में और भी स्मार्ट टेक्नोलॉजी लाने की दिशा में एक शुरुआती, लेकिन बेहद रोमांचक कदम है।
TPU को अंतरिक्ष की मुश्किल परिस्थितियों में परखा
अब गूगल यह जांच रहा है कि क्या TPU अंतरिक्ष की मुश्किल परिस्थितियों, जैसे कि बहुत ज्यादा गर्मी और रेडिएशन को झेल पाएगा या नहीं?
अगर, यह इन परीक्षणों में सफल होता है तो हो सकता है कि 2027 तक हम सैटेलाइट्स के ऐसे नेटवर्क देखें, जो बड़े AI कामों को मिलकर पूरा कर सकें।