गूगल AI अब शॉपिंग से डिजाइन तक, मिनटों में अपने आप करेगा
गूगल ने हाल ही में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मोड को अपग्रेड किया है। अब आप बिना चैट छोड़े ही किराने की शॉपिंग कर पाएंगे, प्रोजेक्ट डिजाइन कर सकेंगे या अपनी पसंद की प्लेलिस्ट बना सकेंगे।
अमेरिका के यूजर्स अब अपनी सामान्य बोलचाल की भाषा में निर्देश देकर इंस्टाकार्ट पर सामान सीधे अपनी शॉपिंग कार्ट में जोड़ सकेंगे।
इसके अलावा, कैनवा से प्रेजेंटेशन या मार्केटिंग के लिए टेम्पलेट्स ले पाएंगे और यूट्यूब म्यूजिक पर प्लेलिस्ट भी बना सकेंगे। यह सब कुछ AI इंटरफेस के भीतर रहते हुए ही मुमकिन होगा।
अपना अकाउंट्स करना होगा लिंक
आपको केवल अपने अकाउंट्स लिंक करने होंगे, फिर गूगल का AI आपके रोजमर्रा के कई काम अपने आप निपटा देगा। इंस्टाकार्ट पर आपके किराने के सामान की सूची अपने आप तैयार हो जाएगी, कैनवा से डिजाइन तैयार मिल जाएंगे और प्लेलिस्ट सीधे यूट्यूब म्यूजिक पर सेव हो जाएगी।
कंपनी ने बताया है कि जल्द ही इसमें और भी कई ऐप इंटिग्रेशन जोड़े जाएंगे। इसका लक्ष्य है कि दैनिक कार्यों को और भी सुविधाजनक बनाया जाए।