गूगल ने सर्च बॉक्स को किया अपडेट, AI सर्च को भी मिला नया रूप
क्या है खबर?
गूगल ने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में सर्च को अपडेट करने की घोषणा की है, ताकि लोग सीधे सर्च बॉक्स से ही कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट बना और मैनेज कर सकें। कंपनी ने दिखाया कि कैसे यूजर सर्च को चल रहे कार्यों पर नजर रखने के लिए कह सकते हैं। एक ही तरह के परिणाम दिखाने के बजाय ये इनफार्मेशन एजेंट बैकग्राउंड में काम करते रहेंगे, वेब पर होने वाले अपडेट्स पर नजर रखेंगे और कुछ भी बदलने पर अलर्ट भेजेंगे।
AI सर्च
AI सर्च में भी किया बदलाव
गूगल ने सर्च में AI मोड अब जेमिनी 3.5 मॉडल द्वारा संचालित होगा। साथ ही कंपनी ने AI सर्च के लिए एक नया AI-डिजाइन किया गया सर्च बॉक्स भी पेश किया है। नया सर्च बॉक्स यूजर्स के प्रश्नों के साथ टाइप करते समय AI-संचालित सुझाव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सर्च बॉक्स टेक्स्ट, इमेज, फाइल और वीडियो को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर एक साथ कई फॉर्मेट में सर्च कर सकते हैं।
शॉपिंग
खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए की साझेदारी
कॉन्फ्रेंस के दौरान गूगल ने खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए अमेजन सहित कई साझेदारियों की घोषणा की है, जो ओपन-सोर्स यूनिवर्सल कॉमर्स प्रोटोकॉल का उपयोग करेंगी और यह जल्द ही अमेरिका के बाहर नए क्षेत्रों में भी विस्तारित होगा। इस मौके पर कंपनी ने 100 डॉलर (करीब 9,000 रुपये) प्रति माह की कीमत वाला एक नया गूगल AI अल्ट्रा प्लान पेश किया। अल्ट्रा सब्सक्रिप्शन की कीमत भी कम कर दी है।