गूगल ने पिक्सल रिकॉर्डर ऐप के लिए जारी किया अपडेट
गूगल ने अपने पिक्सल रिकॉर्डर ऐप के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के साथ ऐप को अब एक नया आइकन मिला है, जो पिक्सल 11 सीरीज के डिजाइन से मेल खाता है।
पहले जो आइकन लाल बैकग्राउंड पर सफेद वेवफॉर्म वाला था, वह अब बदल गया है।
नया आइकन सफेद बैकग्राउंड पर लाल वेवफॉर्म के साथ आता है, जो ज्यादा साफ-सुथरा दिखता है और पिक्सेल के हाल के दूसरे अपडेट्स के साथ भी पूरी तरह फिट बैठता है।
क्विक सेटिंग्स और मीडिया प्लेयर आइकन भी बदले
नए आइकन के अलावा, यूजर्स देखेंगे कि क्विक सेटिंग्स और मीडिया प्लेयर के आइकनों को भी एक नया रूप दिया गया है, ताकि ऐप में सब कुछ एक जैसा दिखे।
मेनू में 'एडिट टाइटल' का विकल्प खोजना अब ज्यादा आसान हो गया है, वहीं 'डिलीट' बटन को थोड़ा पीछे कर दिया गया है, जिससे यूजर्स से गलती से कुछ भी डिलीट होने की संभावना कम हो गई है।
यह अपडेट गूगल प्ले स्टोर के जरिये धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। अगर, आपको यह अभी तक नहीं मिला है तो थोड़ा इंतजार करना होगा।