NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल सर्च से जुड़ा नया फीचर, वेबपेज पर दिख जाएंगे कोट किए गए शब्द और कीवर्ड्स
    अगली खबर
    गूगल सर्च से जुड़ा नया फीचर, वेबपेज पर दिख जाएंगे कोट किए गए शब्द और कीवर्ड्स
    गूगल ने मौजूदा सर्च इंजन फीचर को अपडेट किया है।

    गूगल सर्च से जुड़ा नया फीचर, वेबपेज पर दिख जाएंगे कोट किए गए शब्द और कीवर्ड्स

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Aug 05, 2022
    06:09 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल में 'सर्च विद कोट्स' (Search with quotes) फीचर यूजर्स को मिलता है।

    इसकी मदद से वे इंटरनेट पर कोई शब्द, वाक्य या वाक्य का हिस्सा सर्च कर सकते हैं।

    कंपनी ने अब इस फीचर को अपग्रेड किया है और यूजर्स बेहतर ढंग से देख सकेंगे कि उनकी ओर से सर्च किया गया शब्द या कीवर्ड किसी लिंक या टेक्स्ट में कहां मौजूद है।

    आइए आपको बताते हैं कि नया फीचर कैसे काम करेगा।

    फीचर

    ऐसे काम करता था गूगल सर्च विद कोट्स फीचर

    गूगल सर्च में कोई टेक्स्ट कोट्स ('') में सर्च करने पर दिखाया जाता है कि कीवर्ड कहां मौजूद है।

    हालांकि, इससे पहले तक शब्द या वाक्य सर्च करने के लिए यूजर्स को वेबपेज पर नेविगेट करना पड़ता था।

    नए अपडेट के बाद सर्च रिजल्ट्स लिंक के नीचे उस टर्म का स्निपेट दिखेगा, जिसे यूजर्स सर्च कर रहे हैं।

    कई बार वेब पेज में कीवर्ड होने पर भी वह ऊपर नहीं दिखता, नए बदलाव के साथ यह परेशानी दूर हो जाएगी।

    बदलाव

    ऐसी स्थिति में नहीं दिखाया जाएगा स्निपेट

    गूगल ने साफ किया है कि अगर कोट किया गया शब्द या कीवर्ड केवल लिंक्स या वेब पेज के URL में इस्तेमाल किया गया है, तो रिजल्ट्स पेज में उनके नीचे स्निपेट नहीं दिखाया जाएगा।

    यह सर्च इंजन लिंक या URLs में मौजूद कीवर्ड्स को हाइलाइट या बोल्ड नहीं करता है।

    इसके अलावा अगर कोट किए गए कीवर्ड्स कई बार इस्तेमाल किए गए हैं और एकदूसरे से बहुत दूर हैं, तो स्निपेट में सभी को मेंशन नहीं किया जाएगा।

    विकल्प

    फाइंड फंक्शन की मदद ले सकते हैं यूजर्स

    यूजर्स को गूगल सर्च करने पर अभी बोल्डेड मेंशंस दिखाए जाते हैं, लेकिन इमेज सर्च या वीडियो बॉक्सेज के लिए स्पेशलाइज्ड सर्च में ऐसा विकल्प नहीं मिलता।

    ऐसी स्थिति में अपने काम के कीवर्ड्स खोजने के लिए यूजर्स 'फाइंड' फंक्शन की मदद ले सकते हैं।

    डेस्कटॉप पर इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको कंट्रोल+F एकसाथ दबाने का विकल्प मिलता है।

    वहीं, मोबाइल डिवाइसेज पर इंटरनेट ब्राउजर सेटिंग्स में ये ऑप्शन मिल जाता है।

    सीमाएं

    हमेशा काम नहीं करता है कोट रिस्ट्रिक्शन फीचर

    कंपनी ने बताया कि मैप्स के साथ लिस्टिंग और लोकल बॉक्स में दिखने वाले सर्च रिजल्ट्स में कोट रिस्ट्रिक्शन काम नहीं करेगा।

    गूगल ने लिखा, 'पहले, हम हमेशा ऐसा नहीं करते थे क्योंकि कई बार कोटेड मैटीरियल ऐसी जगह दिखता, जहां से काम के स्निपेट्स नहीं बनाए जा सकते। उदाहरण के लिए, कोई वाक्यांश पेज के मेन्यू में दिख सकता है, जो आपको साइट के बिल्कुल अलग सेक्शन में ले जाएगा। ऐसे स्निपेट्स यूजर्स को दिखाने का मतलब नहीं बनता।'

    स्वास्थ्य

    गूगल सर्च के लिए आया नया हेल्थ फीचर

    बीते दिनों गूगल अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आई है, जिसकी मदद से सेहत का ध्यान रखना और वक्त पर डॉक्टर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

    गूगल ने मिनिटक्लीनिक के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके बाद यूजर्स ना सिर्फ किसी डॉक्टर के बारे में सर्च कर पाएंगे, बल्कि उसके साथ अपॉइंटमेंट भी शेड्यूल कर सकेंगे।

    नया फीचर चुनिंदा मार्केट्स में रिलीज किया गया है और शुरुआत में केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गूगल का ओरिजनल नाम बैकरब (Backrub) बताया जाता है, जिसे बाद में बदल दिया गया। गूगल दरअसल अंग्रेजी के शब्द Googel की गलत स्पेलिंग है, जो एक से लेकर 100 जीरो तक लिखा जाने वाला एक मैकेनिकल टर्म है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    गूगल समाचार
    गूगल ऐप्स
    गूगल सर्च

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    गूगल

    'मीट फॉर स्टूडेंट्स' के लिए बड़ा अपडेट लाई गूगल, मिले ढेरों फीचर्स गूगल समाचार
    गूगल मैप्स में आया नया फीचर, मिलेगी एयर क्वालिटी की जानकारी गूगल मैप
    एक साल तक यूट्यूब म्यूजिक और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री, चुनिंदा यूजर्स के लिए ऑफर यूट्यूब
    लैंगिक भेदभाव का मामला, गूगल ने महिला कर्मचारियों को किया 922 करोड़ रुपये का भुगतान गूगल समाचार

    गूगल समाचार

    गूगल को भरना पड़ सकता है अरबों रुपये का जुर्माना, जानिए वजह गूगल
    क्रोम में जल्द मिलेंगे नए गूगल लेंस फीचर्स, कॉपी-पेस्ट और ट्रांसलेट कर पाएंगे इमेज टेक्स्ट गूगल
    बिना इंटरनेट कर सकेंगे गूगल मैप का इस्तेमाल, ये रहा आसान तरीका गूगल मैप
    गूगल I/O 2022: इवेंट में दिखी गूगल वॉलेट की झलक, जल्द होगा लॉन्च गूगल

    गूगल ऐप्स

    जीमेल यूजर्स को नया फीचर, डेस्कटॉप पर ऐक्टिव हुए तो नहीं मिलेंगे ऐप नोटिफिकेशंस जीमेल
    हैंगआउट्स को 'अलविदा' कहने को हो जाएं तैयार, अगले महीने जगह लेगी गूगल चैट्स जीमेल
    जीमेल यूजर्स के लिए लाइव हुआ नया अपडेट, इंटीग्रेटेड फीचर्स के साथ मिला बेहतर इंटरफेस जीमेल
    एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ढेरों नए फीचर्स लाई गूगल, असिस्टेंट से लेकर मेसेजेस तक शामिल एंड्रॉयड

    गूगल सर्च

    बड़ी स्क्रीन पर डार्क मोड में कर पाएंगे गूगल सर्च, चल रही टेस्टिंग गूगल
    गूगल मैप्स, सर्च और असिस्टेंट पर दिखेगी कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी गूगल मैप
    कॉलिंग में आ रही है दिक्कत? एंड्रॉयड यूजर्स तुरंत अपडेट करें गूगल सर्च ऐप एंड्रॉयड
    भारत में 'अबाउट दिस रिजल्ट' फीचर रोलआउट कर रही है गूगल, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025