गूगल ने अपनी AI कोडिंग टीम में किए बड़े बदलाव
गूगल अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोडिंग टीम में बड़े बदलाव कर रही है क्योंकि एंथ्रोपिक और OpenAI जैसी कंपनियों से उसकी टक्कर अब और भी तेज हो गई है।
अब यह टीम सिर्फ कोडिंग तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रेजेंटेशन बनाने और बिजनेस से जुड़े कई कामों के लिए AI मॉडल्स को और बेहतर बनाने पर भी काम करेगी।
कंपनी के ये बदलाव AI के क्षेत्र में खुद को और मजबूत करने के लिए हैं, ताकि वह इस तकनीकी दौड़ में आगे बना रहे।
कई शोधकर्ताओं ने छोड़ी कंपनी
गूगल AI बनाने के लिए एक नई तरह की 'मिड-ट्रेनिंग' प्रक्रिया अपनाने की तैयारी में है। उसे उम्मीद है कि इससे AI में सुधार तेजी से होगा और यूजर्स को इसका बेहतर अनुभव मिलेगा, लेकिन इस बीच, कंपनी के कुछ बड़े शोधकर्ता हाल ही में छोड़कर चले गए हैं। इनमें नोआम शाजियर OpenAI में चले गए हैं।
दूसरी तरफ, अपनी प्रोटीन रिसर्च के लिए मशहूर जॉन जंपर ने एंथ्रोपिक का दामन थाम लिया है। इन शोधकर्ताओं के जाने से गूगल की अपनी शीर्ष प्रतिभाओं को रोककर रखने की क्षमता पर कुछ सवाल खड़े हो गए हैं।